नई दिल्ली:– किडनी का काम खून को फिल्टर करके शरीर से टॉक्सिन्स और ज्यादा तरल पदार्थ को बाहर निकालना होता है. जब किडनी खराब हो जाती है, तो शरीर कई तरह की परेशानियां झेलने लगती है. किडनी के खराब होने पर, शरीर में टॉक्सिन का फिल्टर नहीं हो पाता, जिससे शरीर में टॉक्सिन लेवल बढ़ने लगता है. किडनी खराब होने पर हाई BP, दिल से जुड़ी बीमारियां, कमजोर हड्डियां जैसी परेशानियां होने लगती है. वहीं किडनी खराब होने पर शरीर में खून की कमी हो जाती है. इसके अलावा खराब किडनी यूरिन संबंधी परेशानियां भी पैदा कर सकता है. लेकिन किडनी खराब होने पर शरीर में कई लक्षण दिखने लगते हैं. इस खबर में हम आपको किडनी खराब होने के सिग्नल के बारे में बताएंगे..
पेशाब में बदलाव
किडनी खराब होने पर पेशाब में बदलाव हो सकता है. पेशाब का रंग गहरा हो सकता है या उसमें खून आ सकता है. आपको बार-बार पेशाब करने की जरूरत महसूस हो सकती है, खासकर रात के समय. पेशाब करने में कठिनाई या दर्द हो सकता है.
किडनी खराब होने पर पैरौं और एंकल में सूजन आ जाता है. किडनी जब सही से काम नहीं करती तो शरीर में ज्यादा पानी जमा हो सकता है, जिससे पैरों और एंकल में सूजन आ सकती है.
कमजोरी और थकान
किडनी के खराब होने से खून में पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती, जिससे थकान और कमजोरी महसूस होती है.
गैस और अपच
किडनी का खराब होना पाचन पर भी असर डालता है, जिससे पेट में गैस, अपच या उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
सांस लेने में कठिनाई
अगर शरीर में पानी का जमा होना बढ़ जाए, तो यह फेफड़ों तक पहुंच सकता है, जिससे सांस लेने में परेशानी हो सकती है.
मुंह का स्वाद बदलना
किडनी के खराब होने से खून में टॉक्सिन्स बढ़ सकते हैं, जिससे मुंह का स्वाद कड़वा हो सकता है.
छाती में दर्द और ब्लड प्रेशर बढ़ना
किडनी की समस्या ब्लड प्रेशर को प्रभावित कर सकती है और दिल के पास दबाव भी बढ़ सकता है, जिससे छाती में दर्द की समस्या हो जाती है.
