Tv36Hindustan
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • राष्ट्रीय
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
      • कोरबा
      • RAIPUR
    • स्वास्थ्य
    • अपराध
    • जीवन शैली
    • ज्योतिष
    • नौकरी
    • बॉलीवुड
    • More
      • तकनीकी
      • खेल
      • मनोरंजन
    Tv36Hindustan
    Home » सुंदरता ही सब कुछ नहीं
    जीवन शैली

    सुंदरता ही सब कुछ नहीं

    By adminMarch 27, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    आचार्य चाणक्य एक महान कूटनीतिज्ञ, राजनीतिज्ञ व महान शिक्षाविद थे। आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में जीवन से जुड़े कई पहलुओं पर प्रकाश डाला है। चाणक्य ने धर्म, न्याय, दोस्ती, दुश्मनी, विवाह, धन और तरक्की आदि से जुड़ी कई नीतियों का वर्णन किया है। आचार्य चाणक्य ने एक श्लोक के जरिए महिलाओं के स्वभाव के बारे में बताया है। चाणक्य बताते हैं कि व्यक्ति को विवाह करने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। चाणक्य के अनुसार, किन तीन तरह की औरतों से विवाह नहीं करना चाहिए.

    1. सुंदरता ही सब कुछ नहीं- चाणक्य कहते हैं कि स्त्रियों की सुंदरता ही सब कुछ नहीं होती है। अगर कोई पुरुष सुंदरता के आधार पर विवाह करता है, तो सकता है कि बाद में उसे पछताना पड़े। चाणक्य कहते हैं कि हो सकता है कि स्त्री की सुंदर काया के साथ ही उसका मन काला हो। ऐसे में व्यक्ति को आने वाले समय में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

    2. संस्कार धर्म- चाणक्य के अनुसार, अच्छे संस्कार वाली स्त्री घर को स्वर्ग बना देती है। लेकिन बुरे संस्कार वाली स्त्री परिवार में तनाव पैदा करती है। जिसके कारण आपसी कलह हो सकती है। चाणक्य कहते हैं कि जिस स्त्री में संस्कारों की कमी हो, ऐसी स्त्री से विवाह करने से बचना चाहिए।

    3. नकारात्मक विचार- चाणक्य कहते हैं कि रिश्तों का मोल सर्वोत्तम होता है। रिश्ते में बैलेंस बनाकर रखने के लिए पति-पत्नी को तालमेल बनाना जरूरी होता है। नीति शास्त्र के अनुसार, जो स्त्रियां बात-बात पर झगड़ाकर रिश्ता खत्म करने की बात कहती है। ऐसी स्त्री परिवार में नकारात्मकता लाती हैं और दुख पहुंचाती हैं।

    4. लोभी– चाणक्य के अनुसार, धन को प्राप्त करने की लालसा रखने वाली महिलाओं से बचना चाहिए। चाणक्य कहते हैं कि जिन महिलाओं का स्वभाव लोभी होता है, वह अच्छे-बुरे का अंतर नहीं करती है। इस स्वभाव की महिलाएं खुले हाथ से पैसे खर्च करती हैं। चाणक्य कहते हैं कि पैसों को हमेशा सोच-समझकर ही खर्च करना चाहिए।

     “वरयेत् कुलजां प्राज्ञो विरूपामपि कन्यकाम्। 

    रूपशीलां न नीचस्य विवाह: सदृशे कुले।।”

    इस श्लोक में आचार्य चाणक्य ने बताया है कि विवाह के लिए किस तरह की स्त्री को चुनना चाहिए और किस तरह की स्त्री से दूर रहना चाहिए। चाणक्य का मानना है कि विवाह के लिए हमेशा संस्कारी और समझदार स्त्री का ही चुनाव करना चाहिए।

    Beauty is not everything
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleहमारी सेनाओं में महिलाओं की भूमिका
    Next Article मोदी, शाह और ममता ने लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से मतदान का आग्रह किया
    admin
    • Website

    Related Posts

    ब्रेकिंग : मशहूर रैपर एमसी स्टैन इन युवकों को पीटा…

    March 23, 2023

    भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दाम में आई भारी गिरावट , देखें आज का ताजा रेट

    March 22, 2023

    सरकार की तरफ से जनता को राहत :हर महीने मिलेगी 10000 रुपए की पेंशन

    March 20, 2023

    पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने बयानों को लेकर इस समय सुर्खियों में बने हुए ,,मायानगरी मुंबई को लेकर कहा दी यह बात ,, जाने क्या

    March 19, 2023

    Comments are closed.

    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Address : New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • राहुल गांधी को बड़ा झटका, संसद सदस्यता हुई खत्म…
    • गलती से दबा बटन और दूल्हा-दुल्हन की सुहागरात का वीडियो हो गया वायरल,फिर…
    • मानहानि के मामले में सजा सुनाए जाने के एक दिन बाद लोकसभा की कार्यवाही में शामिल हुए राहुल…
    • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया फाफाडीह वाल्टियर रेल लाइन फोरलेन रेल्वे अंडर ब्रिज का लोकार्पण…
    • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों को लिखा पत्र, छत्तीसगढ़ सरकार की इस योजना’ से कराया अवगत …
    Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • About Us
    © 2023 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?