Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इस वजह से अमीर नहीं बन पाते मिडिल क्लास के लोग, दिग्गज निवेशक ने बताई यह बात…….
    News

    इस वजह से अमीर नहीं बन पाते मिडिल क्लास के लोग, दिग्गज निवेशक ने बताई यह बात…….

    By Tv 36 HindustanAugust 11, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बैंगलोर के एक निवेशक ने मिडिल क्‍लास के माइंडसेट पर सवाल उठाया.कहा, 50 साल से मिडिल क्‍लास की प्राथमिकता में कोई बदलाव नहीं हुआ.उनके बयान पर सोशल मीडिया पर एक नई तरह की बहस छि़ड़ गई है.नई दिल्‍ली. अमीर बनने की ख्‍वाहिश किसे नहीं होती, लेकिन यह सपना पूरा कोई-कोई ही कर पाता है. खासकर मिडिल क्‍लास के लोगों के लिए यह सपना पूरा करना एवरेस्‍ट चढ़ने जितना मुश्किल होता है. एक अरबपति ने सोशल मीडिया पर बताया कि आखिर क्‍यों मिडिल क्‍लास का आदमी हमेशा मिडिल क्‍लास में ही रह जाता है. वह कभी अमीर बनने की तरफ नहीं बढ़ पाता. अरबपति ने यह पोस्‍ट सोशल मीडिया पर डाली तो यूजर्स के बीच जंग छिड़ गई. कोई इसे बकवास बता रहा तो किसी को इसमें सच्‍चाई नजर आती है.

    दरअसल, बैंगलोर के रहने वाले निवेशक किरन राजपूत ने एक्‍स (ट्विटर) पर लिखा कि बीते 50 साल में भी मिडिल क्‍लास की ख्‍वाहिश नहीं बदली. 50 साल पहले भी मिडिल क्‍लास का आदमी एक घर का सपना देखता था और आज भी उसके मन में अपना घर बनाने की ख्‍वाहिश सबसे पहले रहती है. इसके लिए वह भारी-भरकम कर्ज लेता और फिर कई साल उस कर्ज को चुकाता है. यह सबसे बड़ा कारण है कि मिडिल क्‍लास का आदमी कभी अपनी देनदारियों से आगे नहीं बढ़ पाता है

    किरन राजपूत के इस ट्वीट पर ग्रेलैब्‍स एआई (GreyLabs AI) के सीईओ अमन गोयल ने रिएक्‍ट किया और अपना घर होने के फायदे बताए. उन्‍होंने लिखा, ‘इससे बुरा कुछ नहीं हो सकता कि आपका मकान मालिक सिर्फ इस वजह से आपको घर से निकाल देता है कि कोई और उसे 10 फीसदी ज्‍यादा रकम दे रहा है. आप लोग ऐसे लोगों की बात न सुनें और अपनी छत के नीचे रहने के सपने पूरा करने की तरफ बढ़ते रहें. बस कर्ज के जाल में फंसने से बचें.’यूजर ने कहा-घर शांति देता हैइस बहस में कूदे एक यूजर ने कहा, घर का मतलब सिर्फ पैसों से नहीं होता है. यह आपको सुकून देता है. अगर आपकी नौकरी चली जाए या फिर बाजार 60 फीसदी टूट जाए, किसी भी संकट में आपके पास एक जगह होगी रहने के लिए.

    एक यूजर ने लिखा, ‘जो लोग किराये के फ्लैट में रहते हैं, उन्‍हें घर की अहमियत पता है. यह मानसिक शांति देता है, जिसे पर्सटेंजेस में मिलने वाले रिटर्न के नजरिये से नहीं देखा जा सकता है.’घर के पैसों से करोड़ों का फंडएक यूजर ने लिखा कि शहर में अपना घर खरीदने के लिए आप बिना कर्ज के जाल में फंसे नहीं आगे बढ़ सकते हैं. एक अन्‍य यूजर ने लिखा, रेंट पर रहना हमेशा बेहतर है. इसमें जोखिम कम है और आप घर खरीदने में लगाने वाले पैसों से करोड़ों का फंड जुटा सकते हैं. मैं फिलहाल ऐसा ही कर रहा हूं और रेंट पर रहने में कोई दिक्‍कत नहीं. मैं अपने पैसों पर 10 से 12 फीसदी का रिटर्न भी हासिल कर रहा हूं.

    Post Views: 1,105

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमणिपुर में फिर तबाही,कांगपोकपी जिले में बम धमाका,पूर्व विधायक की पत्नी की मौत, टेंग्नौपाल में एक उग्रवादी व 3 वॉलंटियर्स मारे गए…
    Next Article जानिए भारत और मालदीव के बीच कौन सी डील हुई ,इस एमओयू पर हुए साइन,विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इस वैलेंटाइन डे 3 गुना बढ़ी कंडोम की डिमांड, 2025 का रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली-मुंबई को पीछे छोड़ ये शहर निकला बहुत ही आगे…

    February 17, 2026

    भक्ति और संस्कृति की मंत्रमुग्ध प्रस्तुति में हुआ पाली महोत्सव का समापन

    February 17, 2026

    त्रिवेणी संगम पर आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का दिव्य संगम, मुख्यमंत्री साय ने किया सम्मान…

    February 17, 2026

    इस तारीख को होगी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 48 केंद्रों पर तैयारी पूरी….

    February 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस वैलेंटाइन डे 3 गुना बढ़ी कंडोम की डिमांड, 2025 का रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली-मुंबई को पीछे छोड़ ये शहर निकला बहुत ही आगे…
    • भक्ति और संस्कृति की मंत्रमुग्ध प्रस्तुति में हुआ पाली महोत्सव का समापन
    • त्रिवेणी संगम पर आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का दिव्य संगम, मुख्यमंत्री साय ने किया सम्मान…
    • इस तारीख को होगी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 48 केंद्रों पर तैयारी पूरी….
    • आज इन 4 राशियों की चमकने वाली है किस्मत, क्या आपकी राशि भी है इसमें शामिल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?