
Bastar,नक्सलियों छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत आज बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले के दौरे पर है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दौरे से पहले नक्सलियों ने दहसत फैलाने के लिए ओरछा मार्ग में दर्जनों बैनर पोस्टर मुख्य मार्ग में लगा लगाकर सनसनी फ़ैल दी है।जिस जगह में बैनर पोस्टर लगाया है उस जगह में आईईडी होने की आशंका है।ओरछा के रेंगाबेड़ गेट के पास दर्जनों बैनर पोस्टर रोड में लगा रखे है।घटना की पुष्टि एडिशन एसपी नीरज चंद्राकर ने की।
नक्सलियों नारायणपुर के ओरछा मार्ग रायनार के पास अबूझमाड़ के इंडिया गेट कही जानी वाली मुख्य प्रवेश द्वार पर नक्सलियों ने बेनर पोस्टर लगा कर विरोध जताया।बैनर पोस्टर में नक्सलियों ने लिखा-कर्मचारियों को हमारी अपील केंद्र- राज्य सरकार के मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, विजय कुमार, भूपेश बघेल, जुनेजा सुंदरराज व आला अधिकारियों।वे बस्तर मुलवासियों पर हवाई बम-बारी का दूसरा मामला है। देश के सभी शिक्षकर्मी अवैध रूप से हवाई हमले को एकजुटता से विरोध करें