नई दिल्ली:– धनतेरस और दिवाली के मौके पर सोने और चांदी के भाव लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आज सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना GST समेत लगभग ₹1,29,452 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है, जबकि चांदी की कीमत ₹1,81,460 प्रति किलो हो गई है।
सोने और चांदी के दामों में तेजी पिछले कुछ दिनों से जारी है। केवल सोमवार को ही चांदी में ₹10,825 की छलांग लगी और सोना ₹2,630 महंगा हुआ। अक्टूबर महीने में अब तक सोने में लगभग ₹10,333 और चांदी में करीब ₹33,541 की बढ़त दर्ज की गई है।
IBJA के अनुसार आज के रेट
के अनुसार 13 अक्टूबर को 24 कैरेट सोना GST के बिना ₹1,25,682 पर खुला, जो पिछले बंद भाव ₹1,23,769 से ₹1,913 ज्यादा है। चांदी GST के बिना ₹1,76,175 प्रति किलो पर बंद हुई। IBJA दिन में दो बार रेट अपडेट करता है — दोपहर 12 बजे और शाम 5 बजे।
कैरेट के अनुसार सोने के भाव
23 कैरेट: ₹1,25,179 प्रति 10 ग्राम, GST सहित ₹1,28,934
22 कैरेट: ₹1,15,179 प्रति 10 ग्राम, GST सहित ₹1,18,634
18 कैरेट: ₹94,262 प्रति 10 ग्राम, GST सहित ₹94,262
14 कैरेट: ₹73,525 प्रति 10 ग्राम, GST सहित ₹75,729
कैरेट और शुद्धता का संबंध
सोने की कीमत उसकी शुद्धता पर निर्भर करती है, जिसे कैरेट (Karat) में मापा जाता है।
24 कैरेट (999): 99.9% शुद्ध सोना, नरम और गहने बनाने में कठिन
22 कैरेट (916): 91.6% शुद्ध सोना, मजबूत और आभूषण के लिए उपयुक्त
18 कैरेट (750): 75% सोना और 25% अन्य धातुएं
14 कैरेट (585): 58.5% सोना और 41.5% अन्य धातुएं
जैसे-जैसे कैरेट घटता है, सोने की शुद्धता और भाव भी घटते जाते हैं। इसलिए 24 कैरेट गोल्ड का भाव सबसे अधिक रहता है।
शहरों में सर्राफा रेट IBJA द्वारा जारी रेट से 1,000–2,000 रुपये तक भिन्न हो सकते हैं।