Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » दिवाली से पहले 3 महीने की एक साथ सैलरी दे रही मोहन यादव सरकार,खोला 211 करोड़ का खजाना, अतिथि शिक्षकों को दिवाली का तोहफा….
    मध्य प्रदेश

    दिवाली से पहले 3 महीने की एक साथ सैलरी दे रही मोहन यादव सरकार,खोला 211 करोड़ का खजाना, अतिथि शिक्षकों को दिवाली का तोहफा….

    By Tv 36 HindustanOctober 22, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्यप्रदेश:- सरकारी कर्मचारियों की इस बार की दिवाली धमाकेदार होने जा रही है. दरअसल, मोहन यादव सरकार ने अतिथि शिक्षकों की 3 महीने की सैलरी एकसाथ देने के निर्देश जारी कर दिए हैं. इसके लिए सरकार विभाग द्वारा 211 करोड़ के बजट का आवंटन भी कर दिया गया है. ऐसे में अतिथि शिक्षकों की जेबें दिवाली से पहले भरने वाली हैं. गौरतलब है कि अतिथि शिक्षकों की अगस्त, सितंबर और अक्टूबर की सैलरी दिवाली से पहले ही उनके अकाउंट में क्रेडिट हो जाएगी.

    नाराज चल रहे थे अतिथि शिक्षक

    दरअसल, तीन महीने से वेतन नहीं मिलने से अतिथि शिक्षकों में नाराजगी थी. वहीं सीएम मोहन यादव ने घोषणा की थी कि प्रदेश के सभी कर्मचारियों को दीपावली महापर्व से पहले सैलरी दे दी जाएगी. इसके बाद 28 अक्टूबर तक वेतन दिए जाने के आदेश भी जारी कर दिए गए, वहीं अब अतिथि शिक्षकों को तीन महीने की सैलरी एकसाथ देने के लिए बजट भी जारी कर दिया गया है.

    211 करोड़ का दिवाली धमाका

    मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने अतिथि शिक्षकों के लिए 211 करोड़ रु का बजट आवंटित कर दिया है. स्कूल शिक्षा विभाग के लोक शिक्षण संचालनालय ने अगस्त, सितंबर और अक्टूबर 2024 के मानदेय भुगतान के लिए यह राशि आगे आवंटित कर दी है. आदेश में साफ कहा गया है कि दिवाली से पहले सभी गेस्ट फैकल्टीज को उनकी सैलरी मिल जानी चाहिए.

    3 महीने की सैलरी एकसाथ पर नियमतिकरण पर फैसला नहीं

    बता दें कि जहां प्रदेश सरकार ने तीन महीने की सैलरी एकसाथ देकर अतिथि शिक्षकों की दिवाली रौशन करने का प्रयास किया है, तो वहीं अभी भी अतिथि शिक्षक नियमितिकरण की मांग को लेकर नाराज हैं. इसी महीने 2 अक्टूबर को अतिथि शिक्षक संघ द्वारा भोपाल में विरोध प्रदर्शन भी किया गया था, जिसमें पुलिस ने लाठीचार्ज किया. इस दौरान संघ के प्रदेश अध्यक्ष केसी पंवार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और ढाई सौ अन्य के खिलाफ भी प्रकरण बनाया गया. वहीं नियमितिकरण की मांग अभी भी नहीं मानी गई है. अतिथि शिक्षक संघ के मुताबिक, ” नियमितिकरण की मांग अगर सरकार ने पूरी नहीं करी तो जल्द ही उग्र से उग्र आंदोलन किया जाएगा.

    Post Views: 1,395

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपीएम आवास स्वीकृत तो हुआ लेकिन घर नहीं बना, 80 साल की बुजुर्ग मां को गोद में लेकर भटक रहा बेटा…
    Next Article बीमारियों से रहना चाहते हैं दूर, सफेद के बजाय खाएं यह चावल, फायदे जान गए तो बिना खाए नहीं रहेंगे…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पति से रिश्ते सुधारने तंत्र-मंत्र कराने पहुंची पत्नी, तांत्रिक के साथ ही घर छोड़कर हुई…

    February 11, 2026

    साय कैबिनेट की अहम बैठक आज बजट सत्र से पहले इन बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर…

    February 11, 2026

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से 260 जोड़ों को मिला सुखद दांपत्य सामूहिक विवाह से मजबूत हुआ सामाजिक समरसता का संदेश

    February 11, 2026

    सरकार ने जारी किया एआई कंटेंट को लेकर सख्त फरमान सावधान अब सोशल मीडिया पर नहीं चलेगी AI वाली ‘धोखाधड़ी’, …

    February 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पति से रिश्ते सुधारने तंत्र-मंत्र कराने पहुंची पत्नी, तांत्रिक के साथ ही घर छोड़कर हुई…
    • साय कैबिनेट की अहम बैठक आज बजट सत्र से पहले इन बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर…
    • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से 260 जोड़ों को मिला सुखद दांपत्य सामूहिक विवाह से मजबूत हुआ सामाजिक समरसता का संदेश
    • सरकार ने जारी किया एआई कंटेंट को लेकर सख्त फरमान सावधान अब सोशल मीडिया पर नहीं चलेगी AI वाली ‘धोखाधड़ी’, …
    • UN का स्थायी सदस्य बनने में भारत का समर्थन करेगा ये 4देश दिल्ली में हुई हाई लेवल मीटिंग, सीमा विवाद पर भी सहमति…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?