Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » देर होने से पहले आज ही कर लें सुधार बच्चों के सामने इमेज खराब करती हैं पेरेंट्स की 6 गलतियां…
    समाचार

    देर होने से पहले आज ही कर लें सुधार बच्चों के सामने इमेज खराब करती हैं पेरेंट्स की 6 गलतियां…

    By Tv 36 HindustanMarch 2, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– बच्चे ज्यादातर चीजें अपने माता-पिता को देखकर ही सीखते हैं। उनकी सोच, व्यवहार और आदतें घर के माहौल और पेरेंट्स के आचरण से पूरी तरह से प्रभावित होती हैं। अगर पेरेंट्स अपनी कुछ आदतों में बदलाव करें, तो वे न सिर्फ अपने बच्चों के लिए एक प्रेरणा बन सकते हैं, बल्कि उनके दिल में अपने लिए आदर और सम्मान की भावना भी बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं कि कौन-सी ऐसी आदतें हैं, जिन्हें सुधारकर पेरेंट्स बच्चों के जीवन में पॉजिटिव इफेक्ट डाल सकते हैं-
    निगेटिव कम्युनिकेशन करना
    बच्चों से निगेटिव या कठोर शब्दों में बात करने से न सिर्फ उनके मन पर चोट लगती है, बल्कि उनके मन में आपके लिए हीन भावना भी आती है। इसलिए कठोर शब्दों का इस्तेमाल करने के बजाय उनकी गलतियों को प्यार से समझाने की कोशिश करें। आपका प्यार और पॉजिटिव बर्ताव उन्हें आत्मविश्वास देगा और बेहतर निर्णय लेने में मदद करेगा।

    मोबाइल और गैजेट्स का ज्यादा इस्तेमाल
    बच्चों आपको देखकर भी स्क्रीन का ज्यादा इसतेमाल करते हैं और आपके मना करने पर भी स्क्रीन का इस्तेमाल कम नहीं करते हैं। इसलिए उन्हें समझाने के लिए बच्चों के सामने मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करने से बचें। इससे बच्चे भी ऐसी ही करेंगे और उन्हें यह एहसास होगा कि उन्हें जो करने को कह रहे हैं, पहले खुद उस पर अमल कर रहे हैं।
    भेदभाव करना

    अक्सर कई पेरेंट्स अपने बच्चों के बीच जाने-अनजाने में भेदभाव कर देते हैं, जिससे बच्चों के मन में उनका सम्मान कम होने लगता है। इसलिए बच्चों के बीच किसी भी तरह का भेदभाव न करें। सभी के साथ समान व्यवहार करना बच्चों के मन में जलन या असुरक्षा की भावना को पनपने से रोकता है।
    अपनी गलती न मानना
    बच्चा आपको देखकर ही सब सीखता है। ऐसे में अगर वह आपको अपनी गलती नहीं मानते देखता है, तो वह भी इस आदत को अपना लेते हैं और गलत होन पर भी गलती नहीं मानते हैं। इसलिए अगर आपसे कोई गलती हो जाए, तो उसे स्वीकार करें और बच्चों से माफी मांगने में झिझकें नहीं। यह आदत बच्चों को सिखाती है कि गलती स्वीकार करना और सुधार करना साहस का काम है।
    अनहेल्दी आदतें फॉलो करना
    पेरेंट्स के खानपान और दिनचर्या का बच्चों पर गहरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में अगर आप खुद एक अनहेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करेंगे और बच्चों को सुधरने के लिए कहेंगे, तो उनके मन में आपकी एक गलत इमेज बनने लगेगी। इसलिए अगर आप खुद एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाते हैं, तो बच्चे भी इसे अपनी आदतों में शामिल करेंगे।
    समय न देना
    अक्सर काम या अन्य वजहों से पेरेंट्स परिवार को समय नहीं दे पाते हैं, जिससे न सिर्फ बच्चे आपसे दूर होने लगते हैं, बल्कि उनके मन में आपकी इज्जत भी कम होने लगती है। इसलिए आप चाहे कितने भी बिजी क्यों न हों, बच्चों के साथ समय जरूर बिताएं। फैमिली के साथ बिताया गया समय बच्चों को इमोशनली प्रोटेक्ट करता है और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाता है।

    Post Views: 1,015

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअब आप भी पैसों से खेलेंगे जीवनभर आपको दौलतमंद बनाएंगी ये 4 आदतें…
    Next Article अब 200 रुपये से कम के इस प्लान में मिलती है 70 दिन की वैलिडिटी साथ कॉल-डेटा-SMS भी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    जनगणना-2027 राष्ट्र निर्माण की आधारशिला मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    February 18, 2026

    चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक उतार-चढ़ाव: 48 घंटे में इतने लाख की गिरावट…

    February 18, 2026

    पुलिस में 700 से ज्यादा पदों पर भर्ती, कल से शुरू होंगे आवेदन…

    February 18, 2026

    गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, कह दी एक बड़ी बात…

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • जनगणना-2027 राष्ट्र निर्माण की आधारशिला मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
    • चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक उतार-चढ़ाव: 48 घंटे में इतने लाख की गिरावट…
    • पुलिस में 700 से ज्यादा पदों पर भर्ती, कल से शुरू होंगे आवेदन…
    • गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, कह दी एक बड़ी बात…
    • चलती ट्रेन में टीटीई ने छात्रा से की दरिंदगी, इस बहाने केबिन में बुलाया, फिर की अपनी हद पार…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?