नई दिल्ली:- कंगना रनौत से पहले भी बॉलीवुड के तमाम स्टार्स इलेक्शन लड़ चुके हैं. आज हम आपको उन स्टार्स की लिस्ट दिखाने जा रहे हैं. इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन का नाम भी शामिल है.
कंगना रनौत को बीजेपी की तरफ से उनके गांव हिमाचल प्रदेश के मंडी से चुनावी मैदान में उतारा गया है.
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए टीवी के राम अरुण गोविल को भी टिकट दिया गया है. एक्टर मेरठ से चुनाव लड़ेंगे.
इससे पहले सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी चुनावी मैदान में उतर चुके हैं. बिग बी ने कांग्रेस की तरफ से प्रयागराज से चुनाव लड़ा था.
ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी काफी समय से राजनीति में सक्रिय हैं. एक्ट्रेस 3 बार मथुरा से चुनाव लड़ जीत हासिल कर चुकी हैं.
धर्मेंद के बेटे सनी देओल भी चुनावी मैदान में उतर चुके हैं. एक्टर ने पंजाब के गुरदासपुर से बीजेपी से चुनाव लड़ा था.
एक्टर शत्रुघन सिन्हा राजनीति में काफी एक्टिव रहते हैं. एक्टर कांग्रेस की तरफ से चुनावी मैदान में उतरते हैं.
किरण खेर भी चुनाव लड़ चुकी हैं. एक्ट्रेस ने बीजेपी की तरफ से चंदीगड़ में चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी.
