
टीवी एक्टर करणवीर बोहरा ने शो में बताया कि वह 2015 में कर्ज में डूब गए थे। उसके बाद से उन्होंने जितने शो या काम किए सब उस कर्ज को चुकाने के लिए करते रहे। एक्टर कहते हैं कि उनके खिलाफ कुछ केस भी दर्ज किए गए। ग्लैमर जगत के सितारों के बारे में आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि उनकी जिंदगी काफी आलीशान होती है लेकिन कई ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने आर्थिक दिक्कतों का सामना किया।
‘नागिन‘ फेम सायंतनी घोष ने एक बार खुलासा किया था कि उन्हें अपनी ईएमआई चुकाने तक के लिए भी पैसे नहीं थे। उनका यह कर्जा बढ़ता ही जा रहा था।
बिग बॉस 13‘ में हिस्सा ले चुके अरहान खान ने भी कई लोगों से कर्जे लिए थे। शो में रश्मि देसाई ने बताया था कि अरहान ने उनसे लोन लिया है। उस वक्त रश्मि और अरहान रिलेशनशिप में थे।
शगुफ्ता अली टीवी शो से लेकर कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। कुछ महीने पहले शगुफ्ता ने बताया कि 4 साल से वह ऑडिशन दे रही हैं लेकिन उन्हें काम नहीं मिल रहा। वह एक रियलिटी शो ‘डांस दीवाने‘ में आई थीं जहां माधुरी दीक्षित ने टीम की ओर से 5 लाख का चेक दिया था।
अभिनेता मनमीत ग्रेवाल ने लॉकडाउन के दौरान आत्महत्या कर ली थी। रिपोर्ट के मुताबिक, लॉकडाउन में वह डिप्रेशन में चले गए थे। वह पत्नी के साथ किराए के फ्लैट में रह रहे थे।