बुरहानपुर। कांग्रेस प्रत्याशी ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा का विरोध किया जा रहा है, 23 कांग्रेस के पार्षदों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा निर्दलीय विधायक हैं। निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा को बुरहानपुर से कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है।
इसी बीच दिल्ली से खंडवा पहुंचे शेरा ने कहा, अहम रोल निभाते हुए युवाओं की और किसानों बात करूंगा। टिकट मिलने के बाद हो रहे विरोध पर बोले, मेरा कोई विरोध नहीं, सब मेरे साथ हैं, मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 88 नामों की अपनी सूची देर रात जारी कर दी है। सूची में बुरहानपुर से निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है। दिल्ली से बुरहानपुर जाते समय खंडवा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शेरा का जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान सुरेंद्र सिंह शेरा ने कहा कि मुझे टिकट मिला इसके लिए राहुल गांधी, सोनिया गांधी, कमलनाथ जी, दिग्विजय सिंह जी सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करता हूं। मुझ पर भरोसा जताया गया। बुरहानपुर में सुरेंद्र सिंह शेरा के विरोध पर कहा कि मेरा कोई विरोध नहीं है, होई नही सकता, सब मेरे परिवार के लोग हैं। जिस विश्वास पर पार्टी ने टिकट दिया है, उस विश्वास पर खरा उतरूंगा। शेरा ने कहा कि कांग्रेस में मेरा रोल काफी मजबूत होगा। मैं युवाओं की। किसानों के फेवर की बात करूंगा।
