Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बारिश से पूर्व सड़कों के गड्ढे का भराव सहित अन्य मरम्मत कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण कराएं : कलेक्टर…..
    News

    बारिश से पूर्व सड़कों के गड्ढे का भराव सहित अन्य मरम्मत कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण कराएं : कलेक्टर…..

    By Tv 36 HindustanJune 19, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *कोरबा / कलेक्टर श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। उन्होंने जिले में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु सभी विभागों को सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, जिला परिवहन अधिकारी श्री विवेक सिन्हा, सार्वजनिक उपक्रम एसईसीएल, बाल्को, पीडब्ल्यूडी, नेशनल हाईवे, एनएचएआई, एनएचपीडब्ल्यूडी, इरकॉन, परिवहन, यातायात सहित अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।बैठक में कलेक्टर ने जिले में सड़क सुरक्षा से संबंधित किए गए प्रयास, सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण, दुर्घटना नियंत्रण के उपाय व सड़क सुरक्षा जागरूकता के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने सड़क दुर्घटना रोकने, ओवर स्पीडिंग को नियंत्रित करने तथा आवश्यक सुरक्षा साधनों का उपयोग करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बारिश से पूर्व सड़कों के गड्ढों का भराव, आवश्यक मरम्मत, यथा स्थान संकेतक, ब्लिंकर अनिवार्य रूप से लगाने हेतु सभी अधिकारियों को निर्देशित किया।

    कलेक्टर ने राष्ट्रीय राजमार्ग में स्थित ब्लैक स्पॉट स्थानों पर होने वाली सड़क दुर्घटना को कम करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने इन स्थानों पर रात्रि में प्रकाश की व्यवस्था, स्पीड लिमिट बोर्ड, रंबल स्ट्रीप, कैमरा, रोड मार्किंग जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कहा। इस हेतु यातायात, परिवहन, एनएचपीडब्ल्यूडी, एनएचएआई, विभागों को संयुक्त टीम बनाकर सभी ब्लैक स्पॉट स्थानों का निरीक्षण करने एवं प्रस्ताव प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया।कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता को सर्वमंगला-इमली छापर मार्ग में अधूरे निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने एवं उरगा से भैंसमा मार्ग में यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सार्वजनिक उपक्रम एसईसीएल गेवरा/दीपका/कुसमुण्डा के अधिकारियों को निर्देशित किया कि हरदीबाजार-सरईसिंगार सहित एसईसीएल से संबंधित सभी सड़कों में बारिश से पूर्व गड्ढों का भराव और मरम्मत योग्य स्थानों में अनिवार्य रूप से मरम्मत कराने की हिदायत दी।

    जिससे बारिश के समय इन सड़कों में आवागमन सुगम बना रहे। साथ ही एसईसीएल खदान क्षेत्र की सड़कों से संबंधित लंबित कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश भी दिए। साथ ही बिना हेलमेट पहने, बिना सीट बेल्ट लगाए, ओवर स्पीडींग करने वाले चालकों पर चालानी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही जिले में यातायात जागरूकता के तहत विविध कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित करने की बात कही। जिसके अंतर्गत नेत्र परीक्षण शिविर, वाहनों में रेडियम पट्टी लगाने, जनजागरूकता रैली सहित अन्य कार्यक्रम शामिल हैं। उन्होंने सार्वजनिक उपक्रम क्षेत्रों एसईसीएल, एनटीपीसी, बाल्को, लैंको क्षेत्रों में शिविर लगाकर ट्रक, ट्रेलर जैसे भारी वाहन चालकों के अनिवार्य रूप से नेत्र परीक्षण करने के निर्देश दिए।/सुरजीत/

    Post Views: 1,355

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने “लू” को लेकर देश भर में यह अलर्ट जारी किया….
    Next Article अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीएसईबी फुटबॉल ग्राउण्ड में सामूहिक योग प्रदर्शन कार्यक्रम का होगा आयोजन…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    हाई BP और डायबिटीज़ वाले ध्यान दें, धीरे-धीरे बढ़ती है ये साइलेंट बीमारी, समय पर पहचान जरूरी…

    March 17, 2026

    अब गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, सरकार ने साफ किया- किन्हें करानी होगी ई-केवाईसी और किन्हें नहीं…

    March 17, 2026

    नोरा फतेही और संजय दत्त के अश्लील गाने पर जमकर बवाल, शिकायत के बाद यूट्यूब से हटाया ये गाना…

    March 17, 2026

    कैब की बढ़ती कीमतों से बड़ी राहत ओला-उबर के एकाधिकार को खत्म करेगा ‘भारत टैक्सी’ ऐप प्रदेश में जल्द होगी शुरुआत…

    March 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हाई BP और डायबिटीज़ वाले ध्यान दें, धीरे-धीरे बढ़ती है ये साइलेंट बीमारी, समय पर पहचान जरूरी…
    • अब गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, सरकार ने साफ किया- किन्हें करानी होगी ई-केवाईसी और किन्हें नहीं…
    • नोरा फतेही और संजय दत्त के अश्लील गाने पर जमकर बवाल, शिकायत के बाद यूट्यूब से हटाया ये गाना…
    • कैब की बढ़ती कीमतों से बड़ी राहत ओला-उबर के एकाधिकार को खत्म करेगा ‘भारत टैक्सी’ ऐप प्रदेश में जल्द होगी शुरुआत…
    • श्रम निरीक्षक श्री लक्ष्मण सिंह मरकाम निलंबित निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में निलंबित…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?