रिपोर्ट रमाकांत सोनी संभाग ब्यूरो रीवा–मऊगंज
रीवा मऊगंज/बीते कई माह से मऊगंज बाजार की यातायात व्यवस्था से यात्रा करना बेहद कठिन एवं खतरे से खाली नहीं इस बिगड़ती यातायात से इमरजेंसी बाधित होना घंटों तक जाम में फंसे वाहनों के कारण अत्यधिक ईंधन खपत आम बात हो गई है लाख प्रयासों के बावजूद अनियंत्रित सब्जी फल ठेला एवं बस ऑटो के कारण यातायात बाधित होती रहती है बस स्टैंड होने के बावजूद ऑटो एवं बस स्टैंड के अंदर न लगकर बाहर यत्र-तत्र मनमानी तरीके से सड़क किनारे पर लगा दिए जाते हैं कारण घंटो जाम लगा रहता है जिससे पूरी तरह से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है इस दिशा में समाजसेवियों द्वारा नए एडिशनल एसपी एवं थाना प्रभारी मऊगंज से कई बार इस संबंध में बात कही जा चुकी है लेकिन नए अधिकारियों द्वारा कुछ दिनों तक प्रयास के बाद इस व्यवस्था से किनारा कर लिया जाता हैं जिम्मेदार अधिकारियों के पास समय होते हुए भी चुनाव ड्यूटी का हवाला देकर शांति का परिचय दे रहे हैं इस दिशा में वरिष्ठ अधिकारियों को स्थाई रूप से यातायात बहाल करने की पहल करने की आवश्यकता है
जनप्रतिनिधियों से दूर हो रहा मऊगंज
दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से अपने आप में रो रहा मऊगंज जहां आज इस आधुनिकता के दौर में बिजली-सड़क-पानी सब्जी मंडी गल्ला मंडी यात्री प्रतीक्षालय आधुनिक बस स्टैंड शौच सुविधा उच्च शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हो रहा दिनोंदिन मऊगंज में कुछ निजी स्वार्थ लौलुपता के चलते कुछ विशेष कार्यालय जनप्रतिनिधियों के लिए सुरक्षित है बाकी व्यवस्था दिनों दिन बिगड़ती ही जा रही है दिनों दिन सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है फल स्वरुप जनप्रतिनिधियों की मौन स्वीकृति इन तमाम व्यवस्थाओं व भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं नगर परिषद मऊगंज में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चुने गए अध्यक्ष के कार्यकाल में आठ वर्षों का ऐसा विकास रहा कि बस स्टैंड हाकर्ष सब्जी मंडी गल्ला मंडी सड़क नाली जैसी अहम मूलभूत सुविधाएं छोटी बड़ी योजनाएं धरातल से ओझल होती रही है यह चिंता और चिंतन का विषय है अब कौन से नए संकट मोचन के रूप में जनप्रतिनिधि मऊगंज का उद्धार करने नए चेहरे के साथ आएंगे।