मध्यप्रदेश। इस प्रकार के आदेश राज्य स्तर से जारी होते हैं और उनके पालन हेतु जिला स्तर के अधिकारी सर्कुलर जारी करते हैं परंतु मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस विकासखंड में इंचार्ज ब्लॉक एजुकेशन ऑफीसर ने छुट्टी के दिन भी स्कूल खोलने के आदेश जारी किए हैं। BEO ने अपने आदेश में लिखा है कि चुनाव अधिसूचना जारी हो गई है इसलिए छुट्टी के दिन भी स्कूल खोले जाएं।
5 महीने में दाग धुल गए, अधिकारी उत्कृष्ट हो गया
उपरोक्त आदेश की कॉपी के साथ सलोनी सिंह ने बताया कि दिनांक 5 अक्टूबर 2023 को उच्च माध्यमिक शिक्षक खरईतेंदुआ श्री रामनिवास जाटव को प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी, कोलारस नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति जिला शिक्षा अधिकारी श्री समर सिंह राठौड़ द्वारा की गई है। 5 महीने पहले जिला शिक्षा अधिकारी श्री समर सिंह राठौड़ ने ही श्री रामनिवास जाटव को ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर प्रभारी के पद से हटाते हुए बताया था कि उनके खिलाफ गंभीर शिकायतें मिली है।

