भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और पवन सिंह से अपने उठापटक को लेकर एक्ट्रेस खूब चर्चा में रही हैं। इस बार की भी कहानी कुछ ऐसी ही है, जब अचानक इंटरनेट पर एक आपत्तिजनक क्लिप वायरल हुआ और इसे देखकर लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि ये भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह हैं।अक्षरा सिंह इस वक्त यूपी, बस्ती में हैं, जहां वो अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। बाकियों की तरह वीडियो वाली खबर अक्षरा तक भी पहुंची, जिसके बाद वह काफी हैरान हो गईं।
अक्षरा ने इस बारे में कहा कि उनकी इंडस्ट्री में 2018 से ही एक खास गुट उन्हें लगातार बदनाम करने की कोशिश कर रहा है।अक्षरा सिंह ने कहा, ‘मेरे लिए ऐसे स्ट्रगल काम के शुरुआती दिनों से ही शुरू है। पहले जब ऐसा कुछ होता था तो लगता था जाने दो कौन कानूनी पचड़े में पड़े, लेकिन अब ऐसा लगता है कि लोगों ने चुप्पी का गलत फायदा उठाना शुरू कर दिया है। ‘उन्होंने कहा- अब इन चीजों को सहा नहीं जा सकता है।बिना सच जाने कोई भी उनके बारें में कुछ भी लिख रहाएक्ट्रेस ने इस मामले पर लीगल एक्शन लेने की धमकी दी है और कहा, ‘अगर कोई यूट्यूब व्लॉगर ये सब करता तो समझ आता क्योंकि वो पैसे कमाने के लिए किसी हद तक चले जाते हैं।
मुझे दिक्कत है, कि बिना सच जाने कोई भी उनके बारें में कुछ भी सोशल मीडिया पर लिख रहा है। इन चीजों को देखते हुए काफी दुख होता है।भोजपुरी अभिनेत्री ने कहा कि ‘अब मैं लीगल एक्शन लूंगी, पानी सिर के ऊपर जा चुका है।’ अक्षरा ने कहा, एक गैंग साल 2018 से मेरे पीछे पड़ा है और ये लोग मुझे काम करने नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग यही चाहते हैं कि मैं दूसरी आकांक्षा दुबे बन जाऊं और मैं भी उनकी तरह इन सब चीजों से तंग आकर फांसी लगा लूं।’ बातचीत के दौरान उन्होंने हिम्मत दिखाई और कहा- ‘मैं कभी टूटी नहीं, मुझे मजबूत बने रहना है।’