पटना: भोजपुरी सिनेमा की लेडीस्टार अक्षरा सिंह हमेशा ही सुर्खियों में अपनी जगह बनाए रखती हैं। अभिनेत्री कभी अपनी सिंगिंग से कभी ग्लैमरस अंदाज से सुर्खियों में रहती हैं। इसी बीच उन्होंने अपने सोशल अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वे एक शादीशुदा लेडी के अवतार में देखी जा सकती हैं। अभिनेत्री की ये फोटो उनके फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है और उन्हें इस रूप में देख हर कोई हैरान कि आखिर माजरा क्या है।अक्षरा सिंह ने मोनालिसा उर्फ अंतरा बिस्वास के पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ तस्वीर शेयर की है। इसमें दोनों नए- नवेले दूल्हा दुल्हन के गेटअप में देखे सकते हैं। जहां अक्षरा सिंह ने सलवार सूट और दुपट्टा ओढ़ा हुआ है तो वहीं विक्रांत ने माथे पर तिलक और हाफ शर्ट पहनी है। फोटो में अभिनेत्री ने मांग में सिंदूर, हाथों में सुहाग की चूड़ियां और माथे बिंदी लगाई हुई है।
दोनों ने गले में वरमाला भी पहनी हुई है और भोजपुरी के दोनों स्टार साथ में मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं। तस्वीर को देख सोशल मीडया यूजर्स अलग- अलग तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।विक्रांत सिंह तस्वीर पर अक्षरा को मिली शादी की बधाइयांakshara singh husband फोटो को शेयर कर कैप्शन में अभिनेत्री ने Jaanu I love you लिखा है। इस पर एक नेटिजन ने कमेंट में लिखा, हे भगवान ये क्या जुल्म है? तो एक शॉकिंग रिएक्शन में बोला, शादी कल लिए आप।।तो वहीं तमान ने अक्षरा सिंह को शादी की शुभकामनाएं भेजी हैं। कई लोग उनसे पूछ रहे हैं कि शादी कब हुई? वहीं कुछ फैंस शादी की पार्टी को लेकर बात कर रहे हैं।MMS के बाद अक्षरा सिंह का एक और वीडियो हुआ वायरल, होटल रूम में कर रही थी ये काम अक्षरा सिंह ने विक्रांत से सच में शादी नहीं की है।
दरअसल, ये तस्वीर इनकी आने वाली फिल्म का एक हिस्सा हैं जिसमें इन्हें एक साथ फिल्माया गया है। हाल ही में अक्षरा सिंह ने एक वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में नए प्रोजेक्ट की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा, ‘नया प्रोजेक्ट आज से शुभारंभ…रत्नाकर सर को बहुत-बहुत धन्यवाद साथ ही अनुराग जी को भी इस नई शुरुआत के लिए मैं धन्यवाद कहना चाहूंगी।’ वहीं आगे अपने पोस्ट में अभिनेता विक्रांत सिंह को टैग करते हुए अक्षरा सिंह ने लिखा कि हम और हमारी टीम को भी ऑल द बेस्ट ! हर हर महादेव।’