रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भोपाल दौरा रद्द हो गया है. खराब मौसम की वजह से सीएम का दौरा रद्द कर दिया गया है. अब वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होंगे.
बता दें कि भोपाल रवाना होने के लिए सीएम रायपुर एयरपोर्ट पहुंच गए थे. जहां उन्होने कहा कि भोपाल में बैठक है, पिछली बार छत्तीसगढ़ में बैठक हुई थी, मौसम की वजह से फिलहाल इंतजार कर रहे हैं. हालांकि अब उनका दौरा रद्द हो चुका है.