धमतरी: – जिला प्रशासन धमतरी में पहली बार गाड़ियों की बोली लगाई और लाखों रुपये शासन को राजस्व में मिले. नशे के सामान यानी गांजा और शराब तस्करी में पकड़े गए वाहनों को बेचा गया. वाहनों की नीलामी से शासन के खाते में करीब 5 लाख 96 हजार रुपये आ गए.
शासन ने लगवाई बोली: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि धमतरी कलेक्टर अबिनाश मिश्रा और एसपी आंजनेय वार्ष्णेय के प्रयासों से शासन को राजस्व प्राप्ति हुई है. सभी अफसरों के संयुक्त प्रयास से धमतरी जिले में एनडीपीएस. एक्ट में पकड़ाे गए कुल 29 दो पहिया और चार पहिया वाहनों की नीलामी संपन्न हुई. जप्त वाहनों की नीलामी प्रक्रिया कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में की गई.
एनडीपीएस एक्ट: पुलिस विभाग द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में समय- मय पर आबकारी अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई कार्रवाईयों में जप्त वाहनों की बोली लगाने की कार्रवाई की गई. इसमें पुलिस विभाग द्वारा जप्त 29 वाहनों मोटर साइकिल,कार की नीलामी कलेक्टर भवन के सभाकक्ष में हुई. नीलामी करने पर शासन को 5 लाख 96 हजार 350 रूपये की राजस्व राशि प्राप्त हुई.
कोर्ट के आदेश पर राजसात: एएसपी ने बताया कि माननीय न्यायालय के द्वारा राजसात करने के बाद 29 वाहनों को नीलामी किया गया है. कुछ दिनों में लावारिस गाड़ियों को भी नीलामी की जा सकती है. बता दें कि बड़ी मात्रा में अपराध में पकड़े गए वाहनों की स्थिति समय के साथ साथ थाने के खड़े खड़े खराब होने लगती है. इस प्रकार से अगर नीलामी की जाए तो जरूरतमंदों को वाहन मिल पाएंगे और शासन को राजस्व मिल जाएगा.