श्रीनगर
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में शुक्रवार बड़ा हादसा हो गया। यहां बैसाखी का जश्न मनाने के दौरान चेनानी ब्लॉक के बैन गांव के बेनी संगम स्थित फुटब्रिज टूट कर गिर गया। हादसे में 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। वहीं कइयों को गंभीर चोटें आई हैं। रेस्क्यू के लिए घटना स्थल पर पुलिस और अन्य टीमें भेजी गई हैं।
मौके पर स्थानीय पुलिसकर्मी और राहत टीमें पहुंची हैं और घायलों को बचाने की कोशिश की जा रही है। जिन लोगों को रेस्क्यू किया गया है उन्हें पास के ही हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। दरअसल यहां बैसाखी के मौके पर बैन गांव के बेनी संगम पर मेला भरा जाता है। इस मेले में हिस्सा लेने के लिए आस-पास के कई गांवों के लोग इकट्ठा होते हैं।
जब लोग यहां पर संगम के ऊपर बने ब्रिज पर चढ़े हुए थे उसी वक्त यह ब्रिज गिर गया। जिसकी वजह से कई लोगों के घायल होने की खबर है। घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस प्रशासन को लगी तो मौके पर तुरंत ही पुलिस और बचाव राहत टीम की गाड़ियां पहुंची हैं।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक मेले में ब्रिज टूट जाने के बाद करीब 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और अन्य लोगों के भी फंसे होने की आशंका है।
प्रशासन की ओर से रेस्क्यू टीम मौके पर लोगों को बचाने के काम में जुटी हुई हैउधमपुर जिले के एसएसपी डॉ. विनोद ने बताया कि अभी तक 6 लोगों के घायल होने की जानकारी हासिल हुई है। मौके पर बचाव कार्य किया जा रहा है।