रायपुर:- रायपुर रेलवे स्टेशन की पार्किंग में उस वक्त हड़कंप मच गया. जब एक कार में आग लग गई. देखते ही देखते कार आग की लपटों से घिर गई और कुछ ही देर में कार पूरी तरह जल गई. उसके बाद रायपुर रेलवे स्टेशन की पार्किंग में अफरा तफरी का माहौल हो गया. आनन फानन में कार के आस पास से सभी गाड़ियों को हटाया गया. जिससे यह आग दूसरी किसी और गाड़ियों तक नहीं पहुंच सकी. इस तरह यह आग आगे नहीं बढ़ सकी.
किसी तरह की जनहानि नहीं हुई: इस आग की घटना से किसी तरह की जनहानि नहीं हुआ. रायपुर रेलवे स्टेशन पर हर दिन हजारों लोग आते हैं. यहां से हर दिन हजारों लोग दूसरे शहरों की ओर सफर करते हैं. ऐसे में कई गाड़ियां और कारें रायपुर रेलवे स्टेशन की पार्किंग में रहती है. अगर यह आग बड़ा रूप ले लेती तो बड़ी तबाही मच सकती थी. रायपुर रेलवे स्टेशन के एक नंबर प्लेटफॉर्म की पार्किंग में यह आग लगी थी.
आग की जांच जारी: रायपुर रेलवे स्टेशन की पार्किंग में खड़ी कार में आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सके. कार में आग कैसे लगी. इस बात की जानकारी जांच के बाद हासिल हो पाएगी. इस अग्नि दुर्घटना से हड़कंप की स्थिति रायपुर रेलवे स्टेशन की पार्किंग में जरूर मच गई. इस हादसे ने गाड़ियों की फायर सेफ्टी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. जीआरपी और रायपुर पुलिस इस हादसे की जांच कर रही है. जांच के बाद ही असल वजह का पता लग पाएगा.