नई दिल्ली:– देश के मशहूर कारोबरी और रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। वित्तीय धोखाधड़ी के आरोप झेल रहे अंबानी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, ईडी की मांग पर उनके खिलाफ लूकआउट नोटिस जारी किया है। अब वह कोर्ट की इजाजत के बिना भारत से बाहर यात्रा नहीं कर सकेंगे। यह कदम उनकी कंपनी पर धोखाधड़ी के आरोपों और एक संघीय एजेंसी द्वारा जारी समन के बाद उठाया गया है।
