Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » BJP नेताओं पर बड़ी कार्रवाई,पार्टी के खिलाफ काम करने वाले 5 निलंबित; मारपीट करने वाले को नोटिस…
    समाचार

    BJP नेताओं पर बड़ी कार्रवाई,पार्टी के खिलाफ काम करने वाले 5 निलंबित; मारपीट करने वाले को नोटिस…

    By Tv 36 HindustanOctober 22, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भाजपा सियासी तौर पर तो सक्रिय हो ही गई है, मगर अब पार्टी ने कार्रवाई का डंडा चलाना भी शुरू किया है। पार्टी के खिलाफ काम करने वाले 5 नेताओं को निलंबित कर दिया गया है। एक मंडल के खिलाफ मिल रही शिकायतों की वजह से उसकी पूरी कार्यसमिति को भंग कर दिया गया है। शुक्रवार देर शाम इसे लेकर बैक टू बैक आदेश प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने जारी किए

    खैरागढ़ उपचुनाव के दौरान पार्टी को कई नेताओं की शिकायत मिली थी। अब जाकर उनपर कार्रवाई हुई है। इन कार्रवाइयों से संगठन ने सख्ती का संदेश देने की कोशिश की है। सक्ती में एक नेता को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। खैरागढ़ जिले में रामा साहू, रमेश ठाकुर, केशव साहू, लोकेश्वरी जंघेल और रावल कोचर को प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है। इन नेताओं ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ प्रचार कर उन्हें हराने का काम किया था।

    बड़े नेताओं के सामने की थी मारपीट

    पार्टी ने सक्ती जिले के नेता संजय कश्यप को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। संजय पर वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में मंडल महामंत्री से हाथापाई, वॉट्सऐप ग्रुप में वरिष्ठ नेताओं और पूर्व प्रदेश प्रतिनिधि के ऊपर अभद्र टिप्पणी करने और धमकी देने का आरोप है। बार- बार इस तरह के काम में लिप्त रहने के कारण यह कार्रवाई हुई है। इसके अलावा पार्टी ने कुम्हारी मंडल युवा मोर्चा की कार्यसमिति भी भंग कर दी है।

    यहां के नेताओं के बारे में भी लंबे समय से शिकायतें हो रही थीं। अब नए सिरे से कार्यसमिति बनेगी। पुराने जिलाध्यक्षों की ताकत हुई कमहाल ही में 8 जिलाध्यक्षों को हटाया गया है। उम्मीद की जा रही थी कि इनमें से कुछ को पार्टी प्रवक्ता बनाकर सक्रिय रूप से साथ रखेगी।

    मगर इन्हें प्रदेश कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। इसमें रायपुर शहर के पूर्व विधायक और जिला अध्यक्ष रहे श्रीचंद सुंदरानी, भिलाई के वीरेंद्र साहू, नारायणपुर के बृजमोहन देवांगन, सुकमा के हुंगाराम मरकाम, जशपुर के रोहित कुमार साय शामिल हैं।बागियों को मिलाया साथपार्टी के खिलाफ गतिविधियों में शामिल कुछ बागियों को निकाल दिया गया था। अब उन्हें फिर से संगठन में शामिल किया गया है।

    भिलाई के सत्यनारायण अग्रवाल और अनिता अग्रवाल को उनके आग्रह पर पार्टी में शामिल कर लिया गया है। कहा गया है कि आगे वो संगठन के लिए ठीक ढंग से काम करेंगे।अगले साल चुनाव, उससे पहले बदलावप्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है, बीजेपी पिछले 3 महीने से लगातार बदलाव कर रही है। इस बदलाव की आंधी में सूबे के प्रदेश प्रभारी से लेकर अब जिलों के अध्यक्षों तक का नाम शामिल हो गया है। सबसे पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष फिर नेता प्रतिपक्ष और फिर बीजेपी प्रदेश प्रभारी बदल दिए गए।

    चुनाव से पहले आने वाले 10 से 11 महीनों में अभी कौन-कौन से चेहरे बदल दिए जाएंगे, ये आने वाला वक्त तय करेगा।13 जिला अध्यक्ष बदले गए थेकुछ दिन पहले ही राजधानी रायपुर के बीजेपी दफ्तर से 13 जिला अध्यक्षों के बदले जाने का फरमान जारी हुआ। इससे पहले 9 अगस्त को प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष को बदलने का आदेश जारी हुआ था।

    विष्णुदेव साय की जगह अरुण साव को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया। इसके बाद 17 अगस्त को नेता प्रतिपक्ष को बदलने का आदेश जारी हुआ। धरमलाल कौशिक की जगह नारायण चंदेल को जिम्मेदारी दी गई, और फिर करीब एक महीने में डी पुरंदेश्वरी को हटाकर ओम माथुर काे छत्तीसगढ़ का नया भाजपा प्रदेश प्रभारी बना दिया गया।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसरसों के तेल का टैंकर पलटा,तेल लूट की मची होड़, बाल्टियां भर-भरकर ले गए लोग
    Next Article ईको फ्रेंडली दीये बनाकर बेच रहीं ग्रामीण महिलाएं, जानिए क्यों हैं खास…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं’, ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा अपडेट; जानें सर्वदलीय बैठक की ये अहम बातें…

    March 25, 2026

    26 या 27 मार्च जानें कब है रामनवमी, नोट करें सटीक तिथि और ये शुभ मुहूर्त…

    March 25, 2026

    ATM से पैसे निकालने जा रहे हैं तो ये 5 बैंकिंग नियम जान लीजिए, वरना खाली हो सकता है आपका पूरा बैंक अकाउंट…

    March 25, 2026

    किसानों की खुशियों भरी होली के बाद अब भूमिहीन कृषि श्रमिकों की नवरात्रि भी हुई समृद्ध सीएम सायं…

    March 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं’, ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा अपडेट; जानें सर्वदलीय बैठक की ये अहम बातें…
    • देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं’, ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा अपडेट; जानें सर्वदलीय बैठक की ये अहम बातें…
    • 26 या 27 मार्च जानें कब है रामनवमी, नोट करें सटीक तिथि और ये शुभ मुहूर्त…
    • ATM से पैसे निकालने जा रहे हैं तो ये 5 बैंकिंग नियम जान लीजिए, वरना खाली हो सकता है आपका पूरा बैंक अकाउंट…
    • किसानों की खुशियों भरी होली के बाद अब भूमिहीन कृषि श्रमिकों की नवरात्रि भी हुई समृद्ध सीएम सायं…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?