*रीवा:-* मुख्य चुनाव आयुक्त ने जिलों के एसपी और कलेक्टर की 10 घंटे तक मैराथन मीटिंग ली है। मीटिंग के दौरान वोटिंग प्रतिशत को लेकर कुछ कलेक्टर को हड़काया भी है। साथ ही अप्रत्यक्ष तरीके से किसी राजनीतिक दल के पक्ष में काम करने वाले जिलों के एसपी को भी चुनाव आयोग ने फटकार लगाई है। सबसे ज्यादा ग्वालियर-चंबल इलाके एसपी को फटकार लगी है। आयोग ने मीटिंग के दौरान सभी को नसीहत दी है कि अधिकारी की राजनीतिक छत्रछाया से बाहर निकलें। इसके साथ ही कहा है कि जानबूझकर कोई गलती करने से बचें। साथ ही कहा है कि नहीं तो ऐसी कार्रवाई होगी, जो मिसाल बनेगी।
