बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर बड़ा आरोप लगाया है। निशिकांत ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर मोइत्रा की शिकायत की है और कहा है कि उनको वकील जय अनंत देहाद्राई ने पत्र और सबूत भेजे हैं, जिसमें कहा गया है कि मुंबई के एक बिज़नेसमैन के कहने पर उन्होंने लोकसभा मे सवाल पूछे।
झारखंड के गोड्डा से लोकसभा सांसद दुबे ने आरोप लगाया कि
सवाल पूछने के बदले महुआ को कैश और गिफ्ट दिए गए। उन्होंने आगे कहा कि मोइत्रा ने संसद में कुल 61 में से लगभग 50 प्रश्न पूछे, जो आश्चर्यजनक रूप से सुरक्षा से संबंधित थे।
निशिकांत ने 12 दिसंबर, 2005 के ‘कैश फ़ॉर क्वेरी’ प्रकरण का हवाला देते हुए स्पीकर से इस मामले की जांच और जांच समिति की रिपोर्ट आने तक महुआ को लोकसभा की सदस्यता से निलंबित करने की मांग की है।
