अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राजस्थान की गहलोत सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, ऐलान करते हुए कहा कि, 8 मार्च को रोडवेज की बसों में महिलाओं-बेटियों के लिए फ्री बस सेवा रहेंगी। उनसे कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। सीएम ने इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
एसी और वॉल्वो बसों में सुविधा नहीं
बता दें कि राजस्थान की सीमा में राजस्थान रोडवेज की सभी बसों में यह सुविधा महिलाओं को मिलेगी। वहीं एसी और वॉल्वो बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा नहीं मिलेगी। इन बसों को छोड़ सभी साधारण और एक्सप्रेस बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।
1 अप्रैल से महिलाओं को रोडवेज की बसों में 50 फीसदी किराया
होली के अवसर पर सीएम अशोक गहलोत ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। 1 अप्रैल से अब महिलाओं को रोडवेज की बसों में 50 फीसदी किराया ही देना होगा, बता दें कि इससे पहले राजस्थान रोडवेज की साधारण बसों में महिलाओं को किराए में 30 प्रतिशत की छूट दी जा रही थी। अब चुनावी साल में इसे बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया गया है।