रीवा:- रीवा जिले की सेमरिया विधानसभा सीट से पूर्व विधायक और रीवा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अभय मिश्रा बीजेपी में शामिल हो गए हैं। अभय मिश्रा के साथ उनकी पत्नी नीलम मिश्रा भी बीजेपी में शामिल हो गई हैं। नीलाम मिश्रा भी सेमारिया से विधानसभा का चुनाव जीत चुकी हैं। भोपाल में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में दोनों ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। अभय मिश्रा ने 2018 में बीजेपी से बगावत की थी। बीजेपी ने जब के जनपद अध्यक्ष अभय मिश्रा को चुनाव मैदान में उतारा था। अभय मिश्रा ने भारी वोटों से अपना पहला चुनाव जीता था।
खराब छवि के कारण 2013 में पार्टी ने उनका टिकट काट दिया था लेकिन वो अपनी जगह अपनी पत्नी नीलम मिश्रा को टिकट दिलाने में सफल हुए थे। नीलम मिश्रा ने भी अपना चुनाव जीता था। विधायक बनने से पहले वो सिरमौर जनपद पंचायत के अध्यक्ष थे। 2018 में भारतीय जनता पार्टी से बगावत करते हुए अभय मिश्रा कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे। कांग्रेस ने उन्हें रीवा विधानसभा सीट से टिकट दिया था। रीवा विधानसभा चुनाव में हार के बाद ही सेमरिया विधानसभा सीट में वापसी की कोशिश में थे।
