दतिया। जिले में चुनावी साल में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के दो दिग्गज कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा है। कांग्रेस के पूर्व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष एवं कई बार पार्षद रहे ब्रजेंद्र सिंह बैंस ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया है। इन दोनों नेताओं ने गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा है। दोनों नेताओं ने नरोत्तम मिश्रा के व्यक्तित्व से प्रभावित होने के बाद कांग्रेस पार्टी छोड़ी है।