नई दिल्ली :भारतीय महिला टीम को फिर बड़ा झटका लगा है. एशिया कप में शानदार प्रदर्शन के बाद हरमनप्रीत कौर महिला बिग बैश लीग के शुरुआती 2 मैचों में दिखाई नहीं देंगी. यह बेशक भारतीय फैंस के लिए भी झटका है.इसका कारण खिलाड़ी पर पड़ रहे वर्क लोड मैनेजमेंट को माना जा रहा है. हरमनप्रीत से पहले स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना ने भी बिग बैश लीग से अपने आप को दूर कर लिया था. जबकि कुछ दिनों पहले कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तान मेग लैनिंग ने अनिश्चितकाल ब्रेक की घोषणा की थी.मेलबर्न रेनेगेड्स टीम के कोच साइमन हेलमोट ने को बताया, “जाहिर है उन्होंने अभी एशिया कप खेला. एशिया कप खत्म होने के बाद वह हमारे साथ जुड़ेगी.
वह हमारे लिए 2 मैच मिस कर सकती है और हमें यह देखना होगा कि वह आने के बैद कैसा महसूस कर रही है. उन्होंने हाल के दिनों में बहुत क्रिकेट खेला है, लेकिन उनके साथ बातचीत करने पर लगा कि वह सत्र में वापस आने के लिए काफी उत्साहित है. वह पिछले सत्र में टीम की महत्वपूर्ण खिलाड़ी थी”.हरमनप्रीत कौर की टीम ने मेलबर्न रेनेगेड्स ने महिला बिग बैश लीग में अपनी अभियान की शुरूआत कर दी है और पहले ही मैच में उन्होंने एडिलेड स्ट्राइकर्स को भी चार विकेट से हरा दिया है.