
धनबाद
धनबाद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। कोयलांचल में ग्लाइडर एक मकान पर जा गिरा। इस दौरान घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी। बताया जाता है कि बरवाअड्डा हवाई पट्टी से ग्लाइडर उड़ान भरकर एक ग्लाइडर शहर के ऊपर भ्रमण कर रहा था। उसी दौरान ग्लाइडर में आई किसी तकनीकी खराबी के कारण ग्लाइडर अनियंत्रित होकर बिरसा मुंडा पार्क के समीप नीलेश कुमार के मकान पर जा गिरा
कोयलांचल का हवाई भ्रमण कराने के उद्देश्य से शुरू की गई योजना आज ध्वस्त हो गया। हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही समय के बाद ग्लाइडर अनियंत्रित हो गया और एक मकान पर जा गिरा। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। तकनीकी खराबी के चलते बरवाअड्डा हवाई अड्डे से करीब एक किलोमीटर दूर बिरसा मुंडा के पास ग्लाइडर क्रैश हो गया।
पायलट और एक यात्री घायल हो गये जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मकान में जो लोग रह रहे थे उन्हें जब इस बात का पता चला तो वे काफी घबरा गये। मकान के बाहर बच्चे खेल रहे थे। फिलहाल पुलिस मौके पर कैंप कर रही है।