Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » UPI में हुआ बड़ा बदलाव,अब मिलेगी कैश जमा करने की सुविधा,जाने पूरी डिटेल्स..
    News

    UPI में हुआ बड़ा बदलाव,अब मिलेगी कैश जमा करने की सुविधा,जाने पूरी डिटेल्स..

    By Tv 36 HindustanApril 6, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- रिजर्व बैंक ने यूपीआई को लेकर बड़ा फैसला किया है. अब आप जल्द ही यूपीआई के जरिए कैश भी जमा करा सकेंगे. भारतीय रिजर्व बैंक जल्दी ही यूपीआई के जरिये नकदी जमा करने वाली मशीन में पैसा जमा की सुविधा देगा.

    इसके अलावा PPI कार्डधारकों को बैंक खाताधारकों को भी पेमेंट की सुविधा मिलेगी. बता दें इन लोगों को तीसरे पक्ष के यूपीआई ऐप के जरिये यूपीआई पेमेंट करने की सुविधा देने का भी प्रस्ताव किया गया है. 

    एमपीसी की बैठक में सुनाई खुशखबरी

    आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने चालू वित्त वर्ष की पहली मौद्रिक नीति समीक्षा पेश करते हुए कहा है कि एटीएम में यूपीआई का इस्तेमाल करके कार्डलैस कैश जमा का फायदा आप ले सकते हैं. आप नकदी जमा करने वाली मशीन में पैसा डिपॉजिट कर सकते हैं. 

    अभी मिलती है कैश निकालने की सुविधा

    आपको बता दें, मौजूदा समय में एटीएम से यूपीआई से कैश निकालने की सुविधा उपलब्ध है. आप किसी भी बैंक में जाकर आसानी से एटीएम पर कैशलेस सुविधा का यूज करके पैसा निकाल सकते हैं. 

    डेबिट कार्ड का होता है इस्तेमाल

    वर्तमान में नकद जमा करने की मशीन में पैसा जमा करने के लिए मुख्य रूप से डेबिट कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है. उन्होंने कहा कि यह कदम ग्राहकों के लिए चीजें सुगम और बैंकों में मुद्रा प्रबंधन प्रक्रिया को और अधिक कुशल बनाएगा. 

    बैंक ब्रांच में कम हुआ दबाव

    आरबीआई के मुताबिक, बैंकों को नकदी जमा मशीनों के इस्तेमाल से जहां एक तरफ ग्राहकों की सुविधा बढ़ी है. वहीं, बैंक ब्रांच में नकदी-जमा करने को लेकर दबाव कम हुआ है. अब यूपीआई की लोकप्रियता को देखते हुए बिना कार्ड के नकद जमा करने की सुविधा देने का प्रस्ताव किया गया है. 

    PPI से भी कर सकते हैं पेमेंट

    इसके अलावा, पीपीआई वॉलेट से यूपीआई पेमेंट करने के लिए थर्ड पार्टी के यूपीआई ऐप के इस्तेमाल की अनुमति देने का भी प्रस्ताव किया गया है. फिलहाल पीपीआई से यूपीआई पेमेंट केवल पीपीआई कार्ड जारी करने वाले की तरफ से उपलब्ध कराई गई वेबसाइट या मोबाइल ऐप का उपयोग करके ही किया जा सकता है. 

    दास ने बयान में कहा है कि इससे पीपीआई कार्डधारकों को बैंक खाताधारकों की तरह यूपीआई भुगतान करने में मदद मिलेगी. इससे ग्राहकों के लिए चीजें और आसान होंगी और छोटी राशि के लेन-देन के लिए डिजिटल माध्यमों को बढ़ावा मिलेगा.

    Post Views: 0

    Big change in UPI chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news india now facility to deposit cash will be available Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleजादुई है ये नुस्खा रात को दूध में भिगोकर रख दें ये चीज, सुबह खाली पेट खाएं, 7 दिनों में कम होगा हाई यूरिक एसिड…
    Next Article माइक्रोसॉफ्ट ने भारत को ऐसे किया अलर्ट,AI का मिसयूज कर चुनाव नतीजे पलट देगा चीन…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    निर्मम सरकार’ का काउंटडाउन शुरू पीएम का TMC पर बड़ा हमला, दिए 18,000 करोड़ की सौगात…

    March 14, 2026

    इस जिले को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित मॉडल सिटी के रूप में विकसित करेंगे मुख्यमंत्री साय…

    March 14, 2026

    फिर बदलेगा मौसम का मिज़ाज, अगले 5 दिन भारी बारिश,इन राज्यों के लिए अलर्ट जारी…

    March 14, 2026

    शहर में रखा है इमरजेंसी तेल रिजर्व, संकट के समय यहीं से होती है सप्लाई, जानें कितने लीटर का भंडार…

    March 14, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • निर्मम सरकार’ का काउंटडाउन शुरू पीएम का TMC पर बड़ा हमला, दिए 18,000 करोड़ की सौगात…
    • इस जिले को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित मॉडल सिटी के रूप में विकसित करेंगे मुख्यमंत्री साय…
    • फिर बदलेगा मौसम का मिज़ाज, अगले 5 दिन भारी बारिश,इन राज्यों के लिए अलर्ट जारी…
    • शहर में रखा है इमरजेंसी तेल रिजर्व, संकट के समय यहीं से होती है सप्लाई, जानें कितने लीटर का भंडार…
    • चैत्र नवरात्रि के अवसर पर माँ बम्लेश्वरी के दर्शन होंगे आसान, डोंगरगढ़ में रुकेंगी एक्सप्रेस ट्रेनें, ये स्पेशल भी चलेगी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?