कोरबा/पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह शुक्ला के दिशा निर्देश पर अति. पुलिस अधीक्षक,नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के मार्गदर्शन में नगर कोतवाल निरीक्षक अभिनव कांत सिंह के नेतृत्व में थाना कोतवाली एवं मानिकपुर चौकी द्वारा चोरी के कोयला को तीन टेलरो को पकडने में सफलता प्राप्त हुआ है। दरमियानी रात्रि मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ था कि रेल्वे साइडिंग से पोकलेन एवं टेलर वाहन से योजनाबद्ध तरीके से कोयला चोरी का कार्य किया जा रहा है,की सूचना पर थाना कोतवाली एवं चैकी मानिकपुर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर चोरी किये गये तीन टेलरो में लोड कोयला को जप्त कर उक्त अपराध मे शामिल आरोपियों पर अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमाण्ड में भेज दिया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अभिनव कांत सिंह,निरीक्षक युवराज तिवारी,उप निरीक्षक प्रेमचंद साहू,सहायक निरीक्षक टंकेश्वर यादव, सहायक उप निरीक्षक अजय सिंह,प्रधान आरक्षक लक्ष्मीकांत खरशन एवं स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
Post Views: 0