सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एक विवाहित महिला को उसके 26 सप्ताह के गर्भ को गिराने की अनुमति देने से इनकार कर दिया, क्योंकि उसका भ्रूण स्वस्थ है और एम्स के मेडिकल बोर्ड को उसमें कोई ख़राबी नहीं दिखी।
CJI डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि याचिकाकर्ता जो कि दो बच्चों की मां है और गर्भकाल 24 सप्ताह से अधिक समय का हो गया है, यह गर्भपात की अनुमति की अधिकतम सीमा है। इसके बाद गर्भ गिराने की अनुमति नहीं दी जा सकती।
