Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » समीक्षा बैठक के दौरान लिया गया बड़ा फैसला ,नौकरी से निकाले जाएंगे ऐसे सरकारी कर्मचारी…
    समाचार

    समीक्षा बैठक के दौरान लिया गया बड़ा फैसला ,नौकरी से निकाले जाएंगे ऐसे सरकारी कर्मचारी…

    By Tv 36 HindustanNovember 8, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायगढ़। जिले की आंगनवाड़ी केन्द्र निजी भवनों से संचालित नहीं हों। राशी आहरित कर कार्य नहीं करने वाले यदि सचिव तो वे निलंबित हों और यदि वे रोजगार सहायक हों, तो उनकी सेवाएं समाप्ति की जाएं। यह निर्देश कलेक्टर हर्ष दीक्षित द्वारा नरसिंहगढ़ विकासखण्ड स्तरीय समीक्षा बैठक में दिए। उन्होंने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को निर्देशित किया कि पुराने सरपंच नवीन सरपंच को चार्ज दें और विधिवत स्टॉक पंजी अनुसार सामग्रियां लौटाएं।इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत हितग्राही के आवास के फोटो खींचने और पोर्टल पर अपलोड करने मध्य लगने वाले समय की जांच करें।

    विलंब होने पर संबंधित दोषी के विरूद्ध निलंबन की कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने सी.एम. हेल्पलाईन की शिकायतों का आवेदकवार समीक्षा के दौरान कडिया सांसी के कतिपय हितग्राहियों द्वारा आवासों में द्वितीय अथवा तृतीय किष्त के लिए गलत लोकेशन की फोटो भेजी है अथवा राषि आहरित कर उसका दुरूपयोग किया हो, के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए राशी की वसूली की कार्रवाई करने और तत्कालीन सचिव के विरूद्ध निलंबन की कार्रवाई करने के साथ संबंधित विकासखण्ड समन्वय सहित संबंधित पी.ओ.-ए.पी.ओ. की जिम्मेदारी तय करने के निर्देष दिए।

    इस अवसर पर उन्होंने मध्यान्ह भोजन योजना से संबंधित शिकायतों की जांच स्कूल शिक्षा विभाग के शासकीय सेवकों के नहीं कराने, पटवारी की रिपोर्ट पर कोई भी शिकायत फोर्स क्लोज नहीं करने, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को हर घर-नल जल योजना के कनेक्शन, पाईप लाईन बिछाने हेतु खोदे गए मार्गो की मरम्मत, नल जल प्रदाय की जमीनी हकीकत जानने और परियोजान्तर्गत छूटे हुए नामों तथा परियोजना का संचालन सही तरीके से हो रहा है या नहीं, कि जांच पटवारियों, सचिवों और रोजगार सहायकों से कराने तथा पेयजल पाईप लाईन को क्षतिग्रस्त करके पेयजल का दुरूपयोग अन्य कार्यो (सिंचाई) में करने पर संबंधितों के विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनप पंचायतों को दिए।

    इस अवसर पर उन्होंने पुराने तालाबों के गहरीकरण कार्य कराने, अभियान चलाकर थाना प्रभारी के साथ अवैध कब्जा एवं अतिक्रमण की शिकायतों का मौके पर जाकर निराकरण करने, फौती नामांतरण, सीमांकन और बंटवारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन और पात्र हितग्राही को राशन नहीं मिलने ताकि शिकायतों को लंबित नहीं रखने तथा मृत हितग्राहियों के नाम शासन की योजनाओं पेंशन, राशन आदि अन्य योजनाओं से काटने एवं दुर्घटना में मृत्यु के प्रकरणों में दुर्घटना स्थल पर व्यक्ति की मृत्यु होने पर संबंधित पंचायतों अथवा नगरीय निकायों से मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने और अस्पताल में मृत्यु होने पर मृत्यु प्रमाण पत्र अस्पताल से ही जारी करने के निर्देष दिए।

    इसके साथ ही उन्होंने विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी को जननी सुरक्षा एवं प्रसुति सहायता के प्रकरण लंबित नहीं रखने तथा शिकायतों के निराकरण का समय-सीमा में करने कार्ययोजना बनाने के निर्देष दिए। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नरसिंहगढ़ अंषुमनराज, डिप्टी कलेक्टर रोशनी वर्धमान, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नरसिंहगढ़ सहित सहायक यंत्री-उपयंत्री एवं नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी मौजूद रहे।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबुर्ज खलीफा के पास 35 मंजिला इमारत में लगी आग,पूरी बिल्डिंग जल कर राख…
    Next Article भानुप्रतापपुर उपचुनाव के संबंध में कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक ख़त्म, 14 आवेदनों पर हुई चर्चा…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इस किले में शिव जयंती पर मची भगदड़ संकरे रास्तों पर फंसी भीड़, कई महिलाएं और बच्चे घायल…

    February 19, 2026

    सरगुजा में शिक्षा और स्वच्छता की मिसाल अदाणी विद्या मंदिर को ‘क्लीन एंड ग्रीन स्कूल ऑफ द डिस्ट्रिक्ट’ सम्मान…

    February 19, 2026

    5 राज्यों में बारिश का अलर्ट, एमपी में ओले और यहां बढ़ेगा पारा जानें मौसम का हाल…

    February 19, 2026

    हाई कोर्ट का बड़ा फैसला सहमति से बने संबंध रिश्ते बिगड़ने पर आपराधिक नहीं…

    February 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • श्रमिक सशक्तिकरण ही समृद्ध विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला- श्रमिकों के खून-पसीने की मेहनत से ही प्रदेश विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा प्रदेश -मंत्री लखन लाल देवांगन
    • पाली महोत्सव में महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं पर आधारित आकर्षक स्टॉल…
    • पाली महोत्सव में महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं पर आधारित आकर्षक स्टॉल
    • इस किले में शिव जयंती पर मची भगदड़ संकरे रास्तों पर फंसी भीड़, कई महिलाएं और बच्चे घायल…
    • सरगुजा में शिक्षा और स्वच्छता की मिसाल अदाणी विद्या मंदिर को ‘क्लीन एंड ग्रीन स्कूल ऑफ द डिस्ट्रिक्ट’ सम्मान…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?