मध्यप्रदेश:- ग्वालियर को नए साल में बड़ी सौगात मिलने जा रही है. नए साल में ग्वालियर से दिल्ली और बेंगलुरु के लिए अतरिक्त उड़ानें संचालित की जाएंगी. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसके बारे में जानकारी दी है.
नए साल के दौरान लोग वैकेशन्स पर जाते हैं, ऐसे में फ्लाइट्स की टिकट मिलना मुश्किल हो जाती है. इसी को देखते हुए ये बड़ा फैसला लिया गया है. एयर इंडिया एक्सप्रेस नए साल में 14 जनवरी से 30 मार्च तक दिल्ली और बेंगलुरु के लिए फ्लाइट चलाएगी. जिससे ग्वालियर के ज्यादा से ज्यादा यात्री दिल्ली और बेंगलुरु के लिए सफर कर सकेंगे.
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दी जानकारी
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पोस्ट करते हुए लिखा, ग्वालियर में निरंतर बढ़ती यात्री संख्या को ध्यान में रखते हुए, एयर इंडिया एक्सप्रेस के सहयोग से ग्वालियर से दिल्ली और ग्वालियर से बेंगलुरु के बीच नए वर्ष में अतरिक्त उड़ानें संचालित की जाएंगी. 14 जनवरी 2024 को मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर शुरू होने वाली इन उड़ानों से यात्रियों को सुविधा तो मिलेगी ही, साथ ही ग्वालियर का दिल्ली एवं बेंगलुरु से जुड़ाव और मजबूत होगा
