Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » नक्सलगढ़ में बड़ा नक्सली ऑपरेशन, हेलीकॉप्टर से पहुंचाया जा रहा गोला बारूद और राशन, बीजापुर के कर्रेगुट्टा में भीषण मुठभेड़ जारी…
    छत्तीसगढ

    नक्सलगढ़ में बड़ा नक्सली ऑपरेशन, हेलीकॉप्टर से पहुंचाया जा रहा गोला बारूद और राशन, बीजापुर के कर्रेगुट्टा में भीषण मुठभेड़ जारी…

    By Tv 36 HindustanApril 25, 2025No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बीजापुर:- तेलंगाना और बीजापुर बार्डर एरिया में बड़ी संख्या में जवानों ने प्रतिबंधित भाकपा माओवादियों के बड़े नेताओं को घेर रखा है. कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में बताया जा रहा है कि माओवादियों के शीर्ष नेता 500 से ज्यादी की संख्या में मौजूद हैं. जिला रिजर्व गार्ड, बस्तर फाइटर्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स, कोबरा बटालियन की टीम मौके पर मोर्चा संभाले हुए हैं. गुरुवार को जवानों ने एनकाउंटर वाली जगह से 3 माओवादियों के शव बरामद किए. मुठठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में गोला बारूद और हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है. मुठभेड़ बीजापुर और तेलंगाना के बार्डर एरिया पर कर्रेगुट्टा और दुर्गमगुट्टा के घने जंगल से घिरे पहाड़ियों के बीच चल रही है. मुठभेड़ वाला इलाका रायपुर के करीब 450 किमी दूर है.

    पीएलजीए के कैडरों को जवानों ने घेरा: जिस इलाके में एनकाउंटर जारी है वो इलाका पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी यानि पीएलजीए के बटालियन नंबर 1 का बेस इलाका माना जाता है. ये इलाका माओवादियों का सबसे मजबूत गढ़ रहा है.

    खुफिया जानकारी मिली थी कि पीएलजीए बटालियन नंबर 1, तेलंगाना राज्य समिति और माओवादियों के दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी से जुड़े 500 से ज्यादा नक्सली जिसमें हार्डकोर माओवादी हिड़मा और दामोदर शामिल हैं, इस क्षेत्र में छिपे हैं. यह एक अहम अभियान है क्योंकि यह पीएलजीए बटालियन नंबर 1 और दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (डीकेएसजेडसी) और तेलंगाना राज्य समिति में माओवादियों के थिंक टैंक को निशाना बनाकर प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादियों) की सैन्य ताकत को खत्म करने की लड़ाई साबित होगी: वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, बीजापुर

    मुठभेड़ की मॉनिटरिंग: एनकाउंटर पर पैनी नजर रख रहे अफसर ने बताया कि गुरुवार को 3 माओवादियों के शव बरामद हुए. मुठभेड़ में कई नक्सली घायल भी हो सकते हैं. पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है. यह अभियान टेस्ट मैच की तरह है. अभियान लंबा चलेगा और हर सत्र रोमांचक होगा. हमें उम्मीद है कि नतीजे हमारे लिए बेहतर आएंगे. हमारे सभी जवान पूरी तरह से ठीक हैं. भीषण गर्मी और उमस के अलावा कोई और दिक्कत नहीं है. जवानों का मनोबल हाई है.

    अभियान में हेलीकॉप्टर और ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है. हमारे जवान पूरी मुस्तैदी के साथ मोर्चे पर डटे हैं: वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, बीजापुर

    कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में भीषण मुठभेड़ जारी: तेलंगाना और बीजापुर के बार्डर एरिया में माओवादियों से भीषण मुठभेड़ जारी है. जवानों की टोली ने माओवादियों को कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों के बीच घेर रखा है. दोनों ओर से जमकर गोलीबारी हो रही है. जवानों को बैकअप देने के लिए हेलीकॉप्टर की मदद से राशन और गोला बारूद पहुंचाया जा रहा है. जवानों को तरो ताजा रखने के लिए शीतल पेय और खाने के सामान भी भेजे गए हैं.

    दोनों ओर से हो रही जोरदार फायरिंग: मुठभेड़ स्थल पर दोनों ओर से जोरदार फायरिंग हो रही है. जवानों को गोला बारूद की कमी नहीं हो इसकी भी व्यवस्था की गई है. चॉपर के जरिए असला बारूद मौके पर पहुंचाया जा रहा है. गर्मी और जंगल की उमस से जवानों को बचाने के लिए ठंडे पेय पदार्थ भी भेजे गए हैं. मुठभेड़ स्थल की मॉनिटरिंग खुद बड़े अफसर कर रहे हैं. बीजापुर पुलिस लाइन से एसपी जितेंद्र यादव और नक्सल ऑपरेशन के डीआईजी कमलोचन कश्यप पल पल की अपडेट ले रहे हैं.

    3 चॉपर स्टैंड बॉय मोड में: एनकाउंटर वाली जगह पर जवानों को राहत पहुंचाने में कोई दिक्कत नहीं हो इसके लिए तीन चॉपर स्टैंड बॉय मोड में तैयार रखे गए हैं. बताया जा रहा है कि थोड़ी ही देर में डीजीपी छत्तीसगढ़ बीजापुर पहुंचेंगे. डीजीपी मुठभेड़ की पूरी जानकारी लेंगे और कई अहम दिशा निर्देश भी अफसरों को देंगे. कल मुठभेड़ में जिन 3 माओवादियों को जवानों ने मार गिराया था उनके शव जिला मुख्यालय लाए गए हैं. कहा जा रहा है कि बीजापुर में फोर्स को जल्द ही एक बड़ी सफलता मिलने वाली है. बीजापुर में इस साल की ये सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है.

    कुछ जवानों को हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन: सूत्रों के अनुसार, अभियान में शामिल कुछ जवानों को डिहाइड्रेशन और हीटस्ट्रोक के बाद अस्पताल ले जाया गया है. पिछले साल जनवरी से सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ों की एक श्रृंखला में 350 से अधिक नक्सलियों को मार गिराया है, जिनमें से ज्यादातर बस्तर क्षेत्र में केंद्रित हैं. 29 मार्च को बस्तर क्षेत्र में हुई दो मुठभेड़ों में 11 महिलाओं समेत 18 नक्सली मारे गए. इस साल अब तक राज्य में अलग अलग मुठभेड़ों में 144 नक्सली मारे जा चुके हैं, इनमें से 128 नक्सली बीजापुर समेत 7 जिलों वाले बस्तर संभाग में मारे गए हैं.

    छत्तीसगढ़ हुए बड़े नक्सली एनकाउंटर

    9 फरवरी 2025: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 31 माओवादियों को मार गिराया. मुठभेड़ इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में जंगल के अंदर तब शुरू हुई, जब सुरक्षा बल माओवादी विरोधी अभियान चला रहे थे. मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं।

    20-21 जनवरी 2025: रायपुर संभाग के गरियाबंद जिले में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में 16 माओवादी मारे गए.

    19 जनवरी 2025: प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) संगठन के केंद्रीय समिति सदस्य जयराम उर्फ ​​चलपथी सहित 14 माओवादी सुरक्षा बलों के साथ गोलीबारी में मारे गए. यह घटना रायपुर से लगभग 160 किलोमीटर पूर्व में छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा के पास गरियाबंद जिले के मैनपुर क्षेत्र के कुलारीघाट वन क्षेत्र में हुई.

    16 जनवरी 2025: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ भीषण मुठभेड़ में 18 माओवादी मारे गए. दक्षिण बीजापुर के जंगल में सुबह करीब 9 बजे उस समय मुठभेड़ शुरू हुई, जब सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी और देर शाम तक रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही.

    Post Views: 1,175

    #diesel #petrol Big news community Covidrecovery PM Narendra modi नई दिल्ली रायपुर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleराज्यपाल रामेन डेका ने हितग्राहियों को बांटी सामग्रियां, टीबी मरीजों की सेवा करने वालों को दिया सम्मान…
    Next Article अब बीएड और बिना बीएड दोनों बनेंगे शिक्षक, नियमावली संशोधन के साथ आदेश जारी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में ‘शताब्दी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष’ फिल्म 6 माह तक टैक्स फ्री…

    February 27, 2026

    5000 शिक्षकों की भर्ती से युवाओं को मिलेगा अवसर, शिक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़ सीएम साय…

    February 27, 2026

    आगामी नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष द्वारा ली गई बाह्य न्यायालय के न्यायिक अधिकारियों की बैठक

    February 27, 2026

    सिटी गैस अवसंरचना परियोजना का शुभारंभ, सीएम विष्णु देव साय ने दिखाई हरी झंडी, घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को मिलेगी गैस…

    February 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पार्टी BJP 10 सीट जीती तो राजनीति छोड़ दूंगा’, केजरीवाल ने मोदी को दी चुनौती, बोले- मैं और सिसोदिया ‘कट्टर ईमानदार…
    • छत्तीसगढ़ में ‘शताब्दी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष’ फिल्म 6 माह तक टैक्स फ्री…
    • 5000 शिक्षकों की भर्ती से युवाओं को मिलेगा अवसर, शिक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़ सीएम साय…
    • शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित, देखें संभावित एग्जाम के ये शेड्यूल…
    • ‘90% सफलता’ का दावा पड़ा भारी, नवजातों के विकास पर भ्रामक विज्ञापन देने वाली इन कंपनी पर CCPA की बड़ी कार्रवाई…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?