मुंबई। बॉलीवुड एक्टर आमिर खान अपनी फिल्म चैंपियंस को लेकर एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। लंबे समय से खबर आ रही है कि आमिर इस फिल्म को छोड़ रहे हैं।
अब उन्होंने इसके बारे में बड़ा ऐलान किया है। आमिर खान ने बताया कि वो फिल्म चैंपियंस को बतौर एक्टर छोड़ रहे हैं, अब वो इसे सिर्फ प्रोड्यूस करेंगे और हीरो का रोल निभाने के लिए दूसरे एक्टर की तलाश करेंगे।
क्यों फिल्मों से ले रहे ब्रेक वजह भी बताई
फिल्म को लेकर बात करते हुए आमिर खान ने कहा कि फिल्म लाल सिंह चड्ढा के बाद उन्हें चैंपियंस की शूटिंग करनी थी। लेकिन, उन्होंने इसके बजाए फिल्मों से ब्रेक लेने का फैसला किया। आमिर कहते हैं- जब मैं बतौर एक्टर कोई फिल्म करता हूं, तो उसमें इतना खो जाता हूं कि मुझे जिंदगी में होने वाली कोई और चीज का पता ही नहीं लगता।
इसीलिए मैंने ब्रेक लेने का फैसला किया है। मैं अपने परिवार के साथ रहना चाहता हूं। मेरी मां, मेरे बच्चों के साथ, मैं 35 सालों से काम कर रहा हूं और मुझे लगता है कि मैं हमेशा से अपनी फिल्मों पर ही फोकस करता रहा हूं, जो कि मेरे करीब रहने वाले लोगों के साथ जायज नहीं है।