Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » एलआईसी के देश भर में 13 लाख से अधिक एजेंटों को लेकर आई बड़ी खबर……
    News

    एलआईसी के देश भर में 13 लाख से अधिक एजेंटों को लेकर आई बड़ी खबर……

    By Tv 36 HindustanAugust 18, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सरकारी कंपनी LIC देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी है. इसके पास 50% से अधिक का मार्केट शेयर है. कंपनी के स्टॉक ने भी पिछले एक साल में बंपर रिटर्न दिया है. अब कंपनी के वर्किंग स्टाइल से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. हिमाचल प्रदेश में एलआईसी एजेंट औसतन प्रति माह 10,328 रुपए कमाते हैं. यह सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में काम कर रहे एलआईसी एजेंट की कमाई के मुकाबले सबसे कम है. एलआईसी ने इस बारे में वित्त मंत्रालय को आंकड़ा दिया है. उसके अनुसार, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एलआईसी एजेंट की औसत मंथली इनकम सबसे अधिक 20,446 रुपए है.13 लाख से अधिक लोग हैं देश भर में एजेंटजीवन बीमा निगम (एलआईसी) के एजेंट की संख्या अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में सबसे कम 273 जबकि हिमाचल प्रदेश में 12,731 एजेंट हैं.

    आंकड़ों के मुताबिक, सरकारी जीवन बीमा कंपनी के देश भर में 13,90,920 एजेंट हैं. बड़े राज्यों में उत्तर प्रदेश में एलआईसी एजेंट की अधिकतम संख्या 1.84 लाख से अधिक है. वहीं इनकी औसत मंथली इनकम 11,887 रुपए है.इस राज्य में है तीसरा बड़ा नंबरआंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र में 1.61 लाख से अधिक एलआईसी एजेंट है. उनकी औसत मंथली इनकम 14,931 रुपए है. पश्चिम बंगाल में एलआईसी एजेंट की तीसरी सबसे बड़ी संख्या है. वहां 1,19,975 एजेंट हैं, जिनकी औसत मंथली इनकम 13,512 रुपए है. तमिलनाडु में 87,347 एलआईसी एजेंट हैं, जिनकी औसत मंथली इनकम 13,444 रुपए है. वहीं कर्नाटक में 81,674 एजेंट हैं, जिनकी औसत मंथली इनकम 13,265 रुपए है.

    दिल्ली में है ये हालराजस्थान में एलआईसी एजेंट की संख्या 75,310 है, जिनकी मंथली इनकम 13,960 रुपए है. एलआईसी के आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश में, 63,779 एजेंट हैं, जिनकी औसत मंथली इनकम 11,647 रुपए है. वही दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में (दिल्ली एनसीआर) में 40,469 एजेंट है, जिनकी औसत मंथली इनकम 15,169 रुपए है. बता दें कि आज भी गांवों में एलआईसी पर काफी भरोसा किया जाता है. अक्सर व्यक्ति नौकरी शुरू करने के बाद LIC की पॉलिसी लेने के बारे में सोचता है, ताकि कभी उसके सामने विपत्ती आ जाए तो यह पॉलिसी घरवालों को काम आए

    Post Views: 1,200

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइस वर्ष राखी के त्यौहार पर देश भर में 12 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक का त्यौहारी व्यापार होने का अनुमान…….
    Next Article मोबाइल एप्लीकेशन ’सुगम’ का वाणिज्य मंत्री ने किया लोकार्पण …….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इस फैक्ट्री में ब्लास्ट, पुलिसकर्मियों समेत 35 लोग झुलसे, सड़क पर खड़ी गाड़ियां भी राख हुई…

    February 16, 2026

    प्रेमिका से मिलने गए युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश, फिर ऐसे बचाई जान…

    February 16, 2026

    जयमाल के बाद दुल्हन ने ठुकराई शादी, फेरों से पहले इस वजह से लौटी बारात…

    February 16, 2026

    धान किसानों के लिए बड़ी खबर, होली से पहले सरकार इस दिन खाते में पैसा भेजेगी…

    February 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस फैक्ट्री में ब्लास्ट, पुलिसकर्मियों समेत 35 लोग झुलसे, सड़क पर खड़ी गाड़ियां भी राख हुई…
    • प्रेमिका से मिलने गए युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश, फिर ऐसे बचाई जान…
    • जयमाल के बाद दुल्हन ने ठुकराई शादी, फेरों से पहले इस वजह से लौटी बारात…
    • धान किसानों के लिए बड़ी खबर, होली से पहले सरकार इस दिन खाते में पैसा भेजेगी…
    • राजीव गांधी ऑडिटोरियम टी.पी. नगर कोरबा में 18 फरवरी को होगा श्रमिक सम्मेलन का आयोजन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?