Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » रोजगार की मांग कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर: मोदी सरकार ने सभी विभागों को दिए निर्देश ,अब 10 लाख लोगो को नौकरियां देगी सरकार
    नौकरी

    रोजगार की मांग कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर: मोदी सरकार ने सभी विभागों को दिए निर्देश ,अब 10 लाख लोगो को नौकरियां देगी सरकार

    By Tv 36 HindustanJune 14, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: रोजगार के मुद्दे पर अकसर सवालों का सामना करने वाली मोदी सरकार शायद अब इस संकट को दूर करने का प्लान तैयार कर रही है। पीएमओ की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अगले डेढ़ सालों में ही केंद्र सरकार के तमाम विभागों में 1.5 लाख पदों पर भर्ती की जा सकती है। पीएमओ इंडिया अकाउंट से इस संबंध में जानकारी देते हुए ट्वीट किया गया है, ‘पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी मंत्रालयों एवं विभागों में मानव संसाधन की समीक्षा की है।

    इसके साथ ही उन्होंने सरकार को आदेश दिया है कि अगले डेढ़ सालों में इस पर मिशन मोड में काम किया जाए और 10 लाख लोगों को भर्ती किया जाए।’मोदी सरकार का यह फैसला रोजगार की मांग कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। पटना, इलाहाबाद जैसे शहरों में युवा रेलवे भर्ती के लिए प्रदर्शन कर चुके हैं। मोदी सरकार पर हमला करते हुए अकसर उस पर रोजगार न दे पाने का आरोप लगाता रहा है। खासतौर पर नोटबंदी, जीएसटी और फिर कोरोना काल में अर्थव्यवस्था की विकास दर धीमी होने के चलते निजी क्षेत्र में भी नौकरियों के अवसर ज्यादा नहीं निकल पा रहे हैं। ऐसे में मोदी सरकार का यह ऐलान सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है।बीते साल केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में बताया था कि केंद्र सरकार के विभागों में 1 मार्च, 2020 तक 8.72 लाख पद खाली थे।

    ऐसे में साफ है कि फिलहाल यह आंकड़ा बढ़कर 10 लाख के करीब हो गया होगा, जिन पर भर्ती के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने आदेश दिया है। जितेंद्र सिंह ने बताया था कि केंद्र सरकार के समस्त विभागों में कुल 40 लाख 4 हजार पद हैं, जिनमें से 31 लाख 32 हजार के करीब कर्मचारी नियुक्त हैं। इस तरह 8.72 लाख पदों पर भर्ती की जरूरत है। यही नहीं 2016-17 से 2020-21 के दौरान भर्तियों का आंकड़ा देते हुए जितेंद्र सिंह ने कहा था कि एसएससी में कुल 2,14,601 कर्मचारी भर्ती किए गए हैं। इसके अलावा आरआरबी ने 2,04,945 लोगों को नियुक्ति दी है। वहीं यूपीएससी ने भी 25,267 उम्मीदवारों का चयन किया है।

    Post Views: 0

    india PM Narendra modi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअमेरिका की नेशनल फुटबॉल लीग दुनिया की सबसे महंगी स्पोर्ट्स , दूसरी सबसे महंगी स्पोर्ट्स बनी IPL , जानिए कितना बरसता है धन?
    Next Article सुप्रीम कोर्ट ने लिव इन रिलेशन से जन्मे बच्चे को लेकर सूनाया अहम फैसला , इस रिश्ते से पैदा हुए बच्चों को ‌मिलेगा पिता की प्रॉपर्टी में हक
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन जनजातीय प्रतिभाओं के लिए ऐतिहासिक और यादगार मंच सीएम सायं…

    April 4, 2026

    आप का ‘चमकता सितारा’ अब थामेगा कमल राघव चड्ढा और बीजेपी के बीच पक रही खिचड़ी की ये इनसाइड स्टोरी…

    April 4, 2026

    गर्मी की छुट्टियों में सीखने का सुनहरा अवसर, कला केंद्र का तीन चरणों में आयोजन, बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष फोकस…

    April 4, 2026

    प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले पांच दिनों तक गरज-चमक, तेज हवा के साथ बारिश के आसार…

    April 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन जनजातीय प्रतिभाओं के लिए ऐतिहासिक और यादगार मंच सीएम सायं…
    • आप का ‘चमकता सितारा’ अब थामेगा कमल राघव चड्ढा और बीजेपी के बीच पक रही खिचड़ी की ये इनसाइड स्टोरी…
    • गर्मी की छुट्टियों में सीखने का सुनहरा अवसर, कला केंद्र का तीन चरणों में आयोजन, बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष फोकस…
    • प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले पांच दिनों तक गरज-चमक, तेज हवा के साथ बारिश के आसार…
    • आज शनिवार को चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें अपनी राशि का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?