तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, केसीआर बीती रात फिसलकर गिर गए थे। इसके बाद उन्हें करीब दो बजे हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
डॉक्टर्स का मानना है कि के.चंद्रशेखर राव को गिरने के बाद कूल्हे में फ्रैक्चर हुआ होगा। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर रात उन्हें हैदराबाद के यशोदा अस्पताल ले जाया गया।
 
		