Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बड़ी खबर : फूड अफसर को लोकायुक्त ने रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, सेल्समैन से मांग रहा था पैसे
    मध्य प्रदेश

    बड़ी खबर : फूड अफसर को लोकायुक्त ने रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, सेल्समैन से मांग रहा था पैसे

    By Tv 36 HindustanNovember 8, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    इंदौर। मध्य प्रदेश में एक बार फिर रिश्वतखोरों पर लोकायुक्त की विशेष पुलिस स्थापना ने इंदौर में कार्रवाई की है। खाद्य विभाग के एक अधिकारी को लोकायुक्त पुलिस ने पीडीएस की दुकान के सेल्समैन से रिश्वत लेते हुए धर दबोचा है। उनके खिलाफ रिश्वत लेने की कार्रवाई की जा रही है। लोकायुक्त की टीम ने दीपावली के पहले की गई एक शिकायत के आधार पर सोमवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए कलेक्टर ऑफिस में पदस्थ कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है.

    लोकायुक्त की टीम को मिली जानकारी के मुताबिक खाद्य विभाग आपूर्ति अधिकारी धर्मेंद्र शर्मा द्वारा राशन दुकान संचालक से अक्सर राशन की दुकान बंद कराने और उसके मालिकाना हक को समाप्त करने की धमकी देकर रिश्वत की मांग जाती थी. जिसके चलते 2 नवंबर को अहीर खेड़ी महिला सहकारी उपभोक्ता भंडार ग्राम बांक चंदन नगर के राशन दुकान संचालक अमित कलसी ने लोकायुक्त पुलिस को शिकायत की थी.

    शिकायत में राशन दुकान संचालक अमित कलसी ने लोकायुक्त को बताया अक्सर अधिकारी द्वारा उस पर दुकान का मालिकाना हक छीनने का दबाव बनाया जाता था और उसे धमकी भी दी जाती थी. लोकायुक्त पुलिस ने सोमवार सुबह 9 बजे रिश्वतखोर आपूर्ति अधिकारी धर्मेंद्र शर्मा को रंगे हाथ 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते धर लिया. आवासा रेसीडेंसी में रहने वाले अधिकारी धर्मेंद्र शर्मा को फरियादी अमित कलसी ने रिश्वत की पहली किश्त देने के लिए फोन लगाया तो अधिकारी ने उसे घर के समीप निर्माणाधीन बगीचे में बुला लिया. उसके बाद जैसे ही फरियादी ने अधिकारी को रुपये दिए तो वहां मौजूद लोकायुक्त पुलिस के अधिकारियों ने आपूर्ति अधिकारी धर्मेंद्र शर्मा को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

    शिकायतकर्ता अमित कलसी ने बताया कि अक्सर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी धर्मेंद्र शर्मा द्वारा दबाव बनाया जाता था और महीने के हिसाब से रिश्वत की मांग की जाती थी जिसके चलते लोकायुक्त को शिकायत की गई. लोकायुक्त डीएसपी प्रवीण सिंह बघेल ने बताया कि फरियादी को उसकी राशन कि दुकान को लेकर कार्रवाई करने की धमकी दी जाती और उसी के एवज में खाद्य विभाग के आपूर्ति अधिकारी धर्मेंद्र शर्मा द्वारा रिश्वत की मांग की जाती थी. लिहाजा, शिकायत के बाद आज लोकायुक्त ने ट्रेप की कार्रवाई कर अधिकारी को 15 हजार रुपये की रिश्वत की रकम साथ पकड़ा है. घटना मध्य प्रदेश के इंदौर शहर की बताई जाती है.

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमाफिया तत्वों को ठिकाने लगाने में कोई कसर बाकी नहीं रहेगी: योगी
    Next Article बाढ़ में डूबे चेन्नई में कहर अभी बाकी! तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में मूसलाधार बारिश की आशंका
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कोलंबो में भारत-पाक महामुकाबला आज, जानिए मैच टाइमिंग, पिच-मौसम और लाइव स्ट्रीमिंग की सारी डिटेल्स…

    February 15, 2026

    दिल्ली में दम घुटता है सीएम ने राजधानी को बताया ‘गैस चैंबर’, बोले- जब नीयत साफ….

    February 15, 2026

    आज महाशिवरात्रि पर जानिए चारों प्रहर पूजन से लेकर निशीथ काल तक का ये शुभ मुहूर्त…

    February 15, 2026

    अब अग्निवीर बनने की उम्र में इजाफा, सेना की वेबसाइट पर आवेदन भी शुरू…

    February 14, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आज तीन जिलों का दौरा करेंगे सीएम साय, महाशिवरात्रि का पावन पर्व, मुख्यमंत्री राजिम कुंभ कल्प के होंगे शामिल…
    • कोलंबो में भारत-पाक महामुकाबला आज, जानिए मैच टाइमिंग, पिच-मौसम और लाइव स्ट्रीमिंग की सारी डिटेल्स…
    • दिल्ली में दम घुटता है सीएम ने राजधानी को बताया ‘गैस चैंबर’, बोले- जब नीयत साफ….
    • आज महाशिवरात्रि पर जानिए चारों प्रहर पूजन से लेकर निशीथ काल तक का ये शुभ मुहूर्त…
    • आज का राशिफल किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, किसे रहना होगा सावधान पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?