Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » GST में बड़ा सुधार, अब सिर्फ 5% और 18% स्लैब रहेंगे, GoM ने केंद्र के प्रस्ताव पर लगाई मुहर
    News

    GST में बड़ा सुधार, अब सिर्फ 5% और 18% स्लैब रहेंगे, GoM ने केंद्र के प्रस्ताव पर लगाई मुहर

    By Tv 36 HindustanAugust 21, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- भारत में वस्तु एवं सेवा कर को लागू हुए सात साल से अधिक का समय हो चुका है. इस दौरान टैक्स दरों में कई बार बदलाव किए गए, लेकिन मौजूदा व्यवस्था को लेकर अक्सर यह शिकायत रही कि टैक्स स्ट्रक्चर बेहद जटिल है. अब केंद्र सरकार ने इसे सरल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. राज्यों के वित्त मंत्रियों के समूह की अहम बैठक में केंद्र के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है, जिसमें मौजूदा चार स्लैब को घटाकर केवल दो करने की बात कही गई थी.

    अब रहेंगे केवल दो स्लैब

    फिलहाल जीएसटी 5%, 12%, 18% और 28% की चार दरों में लागू है. लेकिन अब 12% और 28% वाले स्लैब खत्म कर दिए जाएंगे. नए सिस्टम में केवल 5% और 18% की दरें ही लागू होंगी. 5% दर आवश्यक वस्तुओं पर और 18% दर सामान्य वस्तुओं पर लागू होगी. इसके चलते ग्राहकों और कारोबारियों दोनों के लिए टैक्स कैलकुलेशन आसान हो जाएगा.

    हानिकारक वस्तुओं पर 40% टैक्स

    बैठक में यह भी तय किया गया कि तंबाकू, पान मसाला और अन्य हानिकारक वस्तुओं पर विशेष दर से 40% जीएसटी लगाया जाएगा. इसका उद्देश्य जहां सरकार के राजस्व में इजाफा करना है, वहीं दूसरी ओर इन उत्पादों की खपत को नियंत्रित करना भी है.

    किसानों, आम जनता और MSMEs को राहत

    केंद्र सरकार का कहना है कि नए टैक्स ढांचे से आम आदमी, किसान, मध्यम वर्ग और MSMEs को राहत मिलेगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि जीएसटी की दरों को तर्कसंगत बनाने से न केवल टैक्स अनुपालन आसान होगा, बल्कि प्रणाली भी अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनेगी.

    Post Views: 300

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleCG:पुराने चेहरों को छोड़कर पहली बार के विधायकों को मंत्री बनाने की ये है बड़ी वजह
    Next Article 3200 करोड़ के घोटाले में 500 रु. का जुर्माना, गिरफ्तारी के डर से कोर्ट नहीं पहुंचे 28 अधिकारी
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पाली महोत्सव में महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं पर आधारित आकर्षक स्टॉल

    February 19, 2026

    इस किले में शिव जयंती पर मची भगदड़ संकरे रास्तों पर फंसी भीड़, कई महिलाएं और बच्चे घायल…

    February 19, 2026

    सरगुजा में शिक्षा और स्वच्छता की मिसाल अदाणी विद्या मंदिर को ‘क्लीन एंड ग्रीन स्कूल ऑफ द डिस्ट्रिक्ट’ सम्मान…

    February 19, 2026

    5 राज्यों में बारिश का अलर्ट, एमपी में ओले और यहां बढ़ेगा पारा जानें मौसम का हाल…

    February 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पाली महोत्सव में महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं पर आधारित आकर्षक स्टॉल
    • इस किले में शिव जयंती पर मची भगदड़ संकरे रास्तों पर फंसी भीड़, कई महिलाएं और बच्चे घायल…
    • सरगुजा में शिक्षा और स्वच्छता की मिसाल अदाणी विद्या मंदिर को ‘क्लीन एंड ग्रीन स्कूल ऑफ द डिस्ट्रिक्ट’ सम्मान…
    • 5 राज्यों में बारिश का अलर्ट, एमपी में ओले और यहां बढ़ेगा पारा जानें मौसम का हाल…
    • हाई कोर्ट का बड़ा फैसला सहमति से बने संबंध रिश्ते बिगड़ने पर आपराधिक नहीं…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?