चंडीगढ़। कबूतरबाजी के मामले में सजा काट रहे दलेर मेहंदी को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. हाईकोर्ट ने 19 साल पुराने कबूतरबाजी के मामले में सजा को सस्पेंड कर दिया है. पुलिस ने बख्शीश सिंह नामक व्यक्ति की शिकायत पर 2003 में दलेर के खिलाफ मामला दर्ज किया था.
ट्रायल कोर्ट ने दलेर मेहंदी को 2 वर्ष की सजा सुनाई थी. इस मामले में दलेर मेहंदी के भाई शमशेर सिंह भी सह आरोपी थे लेकिन 2017 में उनकी मौत हो गई थी.