नई दिल्ली :- गूगल की गूगल पे सर्विस भारत समेत कई सारे देशों में ऑनलाइन पेमेंट के लिए इस्तेमाल किया जाता है। 2022 में गूगल वॉलेट आने के बाद से जीपे यूजर्स की संख्या में तेजी से उछाल आया था। ऑनलाइन ट्राजेक्शन के लिए यह यूजर्स की पहली पसंद बन चुका था। अगर आप भी अपने स्मार्टफोन में गूगल पे ऐप को इंस्टाल करके रखा है तो आपके लिए बहुत जरूरी खबर है। 4 जून के बाद से गूगल पे की सर्विस बंद होने जा रही है।
गूगल 4 जून 2024 से गूगल पे को बंद करने जा रहा है। इस खबर ने ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करने वाले यूजर्स की टेंशन बढ़ा दी है। Gpay बंद होगा यह खबर सही है। गूगल की तरफ से इसे खुद ही कंफर्म किया गया है। आइए आपको बताते हैं कि गूगल के इस फैसले से कौन कौन से देश प्रभावित होने वाले हैं।
इन यूजर्स पर नहीं पड़ेगा असर
आपको बता दें कि गूगल अपने गूगल पे की सर्विस को बंद करने जा रहा है लेकिन गूगल के इस फैसेल का भारतीय यूजर्स पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। गूगल अमेरिका में 4 जून 2024 से गूगल पे की सर्विस को रोकने वाला है। यानी भारत नहीं बल्कि अमेरिका से गूगल पे का बोरिया बिस्तर बधने जा रहा है।
अब सिर्फ इन देशों में काम करेगा गूगल पे
आपको बता दें कि 4 जून के बाद से गूगल पे ऐप सिर्फ भारत और सिंगापुर में ही काम करेगा। जबकि दूसरे देशों में इसकी सर्विस पूरी तरह से बंद हो जाएगी। कंपनी की मानें को सभी यूजर्स को गूगल वॉलेट पर ट्रांसफर कर दिया जाएगा। अमेरिका में इस तारीख के बाद से गूगल पे पूरी तरह से यूजलेस हो जाएगा।
180 देशों में गूगल वॉलेट से रिप्लेस किया
आपको बता दें कि अमेरिकी यूजर्स गूगल पे सर्विस बंद होने के बाद न तो पेमेंट कर पाएंगे और ना ही पेमेंट रिसीव कर पाएंगे। गूगल की तरफ से सभी अमेरिकी यूजर्स को गूगल वॉलेट पर शिफ्ट होने के लिए कहा गया है। माना जा रहा है कि कंपनी ने गूगल वॉलेट को प्रमोट करने के लिए ऐसा कदम उठाया है। कंपनी ने अपने एक ब्लॉग में बताया कि करीब 180 देशों में Gpay को गूगल वॉलेट से रिप्लेस कर दिया गया है।
