कोरबा/ मनीश कुमार राठौर पिता स्व. नेहरू लाल साकिन उतरदा ने चौकी हरदी बाजार उपस्थित आकर मर्ग इंटीमेशन दर्ज कराया कि इसकी मॉ कला बाई राठौर उम्र 60 वर्ष साकिन धतुरा अपने मकान में अकेले रहती थी अपनी मॉ के घर पहुंचकर दरवाजा खटखटाया किंतु इसकी मॉ के दरवाजा नही खोलने पर पीछे के रास्ते से घर के अंदर प्रवेश कर देखा तो इसकी मां का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था सिर में चोट के निशान थे। प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग क्रमांक 115/2022 धारा 174 जा.फौ कायम कर जॉच कार्यवाही में लिया गया घटना के संबंध में *पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा,नगर पुलिस अधीक्षक दर्री लितेश सिंह को अवगत कराने पर प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया, वरिष्ठ अधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन में मर्ग जॉच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि मृतिका के पड़ोस में रहने वाला पवन कुमार कौशिक पूर्व में दो बार रात्रि के समय मृतिका को अकेले पाकर घर में चोरी करने की नियत से घुसा था किंतु मृतिका के शोर मचाने पर वह भाग गया था जिस संबंध में मोहल्ले वालों द्वारा पंचायत बैठाकर पवन कुमार को समझाईश दी गई थी, आरोपी पवन कुमार को मृतिका के घर के बगल के खण्डहर वाले रास्ते से निकलते देखा गया था।

पंचानों व गवाहानों के कथन के आधार पर पवन कुमार कौशिक को घेराबंदी कर पकड़ पूछताछ करने पर शुरूवात में घटना करने से इंकार करता रहा किंतु आरोपी से हिकमतअमली सख्ती से पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया। आरोपी ने मेमोरेण्डम कथन में बताया कि दिनांक 13.09.2022 की रात्रि में कला बाई को अकेली पाकर घर में घूसकर चोरी करने का प्रयास कर रहा था तभी मृतिका बाई जाग गई तो मुंह दबाकर उसे बिस्तर पर गिराकर पास पड़े सिलबट्टा के लोढ़ा से कला बाई के सिर, माथा पर वार करने पर कला बाई की मृत्यु होना बताया। आरोपी पवन कुमाार कौषिक पिता स्व. गोविंदराम कौषिक की निशादेही पर आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त सिलबट्टा का लोढ़ा तथा घटना के समय पहने गए कपड़े जप्त किये गए आरोपी पवन कुमार कौषिक का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाये जाने विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
संपूर्ण सराहनीय कार्यवाही कोरबा पुलिस काप ऑफ द मंथ सितंबर चुने गए चौकी प्रभारी हरदी बाजार उप निरीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में हमराह स्टाफ द्वारा की गई।