पाकिस्तान की राजधानी कराची स्थित पुलिस मुख्यालय में बड़ा आतंकवादी हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि 8 से 10 की संख्या में हमलावर हेडक्वार्टर के अंदर घुसे और फायरिंग करने लगे। आतंकियों ने पुलिस प्रमुख और कई अन्य लोगों को बंधक बना लिया। वहीँ कई पुलिसकर्मियों के मारे जाने और घायल होने की खबर है।
इसका एक वीडियो भी अब सामने आया है जिसमे पुलिस चारों तरफ आतंकियों को मारने के लिए भागती दिख रही है वहीँ बिल्डिंग में गोलियां भी चल रही है। अभी रेंजर्स और पुलिस की टुकड़ियों ने कराची पुलिस मुख्यालय को घेर लिया है। दोनों ओर से जोरदार गोलियां चल रही है।