Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » Bigg Boss 15 : ऑडियंस के सामने हुआ हंगामा, शमिता शेट्टी और तेजस्वी प्रकाश में अनबन, करण कुंद्रा का हुआ बुरा हाल
    मनोरंजन

    Bigg Boss 15 : ऑडियंस के सामने हुआ हंगामा, शमिता शेट्टी और तेजस्वी प्रकाश में अनबन, करण कुंद्रा का हुआ बुरा हाल

    By Tv 36 HindustanJanuary 27, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिग बॉस 15  के घर में फिलहाल कंटेस्टेंट्स को आखरी टास्क दिया गया है. इस टास्क के लिए मेकर्स द्वारा लाइव ऑडियंस को भी घर में भेजा गया है. घरवालों के परफॉर्मेंस पर यह लाइव ऑडियंस वोट करने वाली है. इस ऑडियंस के सामने ही करण कुंद्रा को शमिता शेट्टी द्वारा दिए हुए मसाज को लेकर तेजस्वी प्रकाश  और शमिता शेट्टी  के बीच झगड़ा शुरू हुआ. जब शमिता को तेजस्वी ने ‘आंटी’ कहा तो बिग बॉस ओटीटी की यह रनर अप गुस्से से लाल हो गईं. उन्होंने सिर्फ शमिता को नहीं उनके बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा को भी यह चेतावनी दी कि वह उनकी गर्लफ्रेंड को समझाएं. इन दोनों के झगडे में करण कुंद्रा  काफी ज्यादा कंफ्यूज नजर आए.

    दरअसल अब तक तेजस्वी प्रकाश की बातें शमिता शेट्टी ने नजरअंदाज की हैं लेकिन ऑडियंस के सामने तेजस्वी का उन्हें ‘आंटी’ कहना शमिता को पसंद नहीं आया और इसलिए वह तेजस्वी पर बरस पड़ीं. लेकिन शमिता के गुस्से का तेजस्वी पर कुछ असर नहीं हुआ. तेजस्वी ने इससे पहले भी शमिता शेट्टी पर इल्जाम लगाया है कि वह करण से दोस्ती करना चाहती हैं. लेकिन करण कुंद्रा और शमिता शेट्टी ने तेजस्वी की बातों पर ध्यान नहीं दिया.
    तेजस्वी और शमिता शेट्टी बने होटल स्टाफ

    बिग बॉस होटल के कार्य में सबसे पहला कार्य शमिता शेट्टी और तेजस्वी को दिया गया था, जहां दोनों को होटल स्टाफ की भूमिका निभानी थी. इस टास्क की शुरुआत काफी मजेदार हुई लेकिन बाद में झगडे के बाद यह तीनो कंटेस्टेंट टास्क भूल गए. करण कुंद्रा इन दोनों कंटेस्टेंट्स के बीच फसे हुए नजर आए क्योंकि उन्हें समझ में नहीं आ रहा था कि वे किसे शांत करें क्योंकि उनकी नजर में तेजस्वी गलत और शमिता सही थीं लेकिन वह सबके सामने अपनी गर्लफ्रेंड को नीचा नहीं दिखाना चाहते थे.

    प्रतीक को लेकर भी की टिप्पणी

    दरअसल मसाज का टास्क करण कुंद्रा ने ही तेजस्वी और शमिता शेट्टी को दिया था. जब करण कुंद्रा को शमिता मसाज दे रही थीं और उन्हें देख कर तेजस्वी ने उनकी टांग खींचते हुए उन्हें मसाज टेबल से नीचे उतारा. लेकिन तेजस्वी ने इस टास्क को देने वाले उनके बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा को कुछ भी नहीं कहा. जिसके बाद ऑडियंस के कहने पर शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल को मसाज दे रही थी जिसे देखकर तेजस्वी प्रकाश ने फिर एक बार शमिता शेट्टी के ऊपर टिपण्णी करते हुए कहा कि “देखो, आंटी उसपर भी चढ़ गई.” यह देखकर सभी ने तेजस्वी के इस रवैये को गलत कहा.

    Post Views: 0

    Bollywood Bollywood action Bollywood actor Bollywood actress Bollywood stars Bollywood! Hind news Hindi film Hindi khabar Hindi news hindinews india Latest khabar Latest news Today latest news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleहिंदू सेवा संघ के द्वारा कुदरगढ़ी लोक न्यास ट्रस्ट कुदरगढ़ में गणतंत्र दिवस के अवसर पर मां के दरबार में स्वच्छता अभियान चलाकर गणतंत्र दिवस मनाया…..
    Next Article CORONA UPDATE : राजधानी में फिर हुआ कोरोना बेकाबू , 24 घंटे में मिले 7 हजार से ज्यादा मरीज, 29 मरीजों की मौत
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सीएम विष्णु देव साय करेंगे 13 फरवरी को मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ…

    February 10, 2026

    जीपीएम के समन्वित विकास को मिलेगी गति सीएम साय…

    February 10, 2026

    मेले में झूला हादसा, आकाश झूला टूटने से छह लोग घायल, मची अफरा-तफरी…

    February 10, 2026

    लो आ गई टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर, HRA, PAN Limit और Crypto को लेकर 1 अप्रैल से बदलेंगे नियम…

    February 10, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सीएम विष्णु देव साय करेंगे 13 फरवरी को मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ…
    • जीपीएम के समन्वित विकास को मिलेगी गति सीएम साय…
    • मेले में झूला हादसा, आकाश झूला टूटने से छह लोग घायल, मची अफरा-तफरी…
    • लो आ गई टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर, HRA, PAN Limit और Crypto को लेकर 1 अप्रैल से बदलेंगे नियम…
    • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 6,412 जोड़े, राजधानी में इतने जोड़ों का विवाह,सीएम साय रहे मौजूद…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?