Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बिहान योजना ने बदली महिलाओं की तकदीर, अब जनप्रतिनिधि बनकर कर रहीं जनता की सेवा…
    RAIPUR

    बिहान योजना ने बदली महिलाओं की तकदीर, अब जनप्रतिनिधि बनकर कर रहीं जनता की सेवा…

    By Tv 36 HindustanApril 26, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सरगुजा :- सरगुजा जिले में महिला सशक्तिकरण ने कई महिलाओं की जिंदगी बदल दी है. राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ने पंचायती राज व्यवस्था में चमत्कारिक बदलाव लाए हैं. स्थिति ये है कि आज पंचायती राज व्यवस्था में सर्वाधिक संख्या बिहान की दीदियों की है. सरगुजा जिले की जिला पंचायत अध्यक्ष खुद एक स्वयं सहायता समूह की सदस्य हैं. इस बार पंचायती राज व्यवस्था में 3 जिला पंचायत सदस्य, 26 जनपद सदस्य, 65 उप सरपंच और 133 सरपंच बिहान की टीम की सदस्य हैं.

    बिहान से जुड़कर बने जनप्रतिनिधि : हाल ही में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हुए थे और इस चुनाव में निर्वाचित 133 महिला सरपंच, 65 उपसरपंच, 26 जनपद सदस्य एवं अध्यक्ष सहित 3 जिला पंचायत सदस्य बिहान की सदस्य हैं. बिहान के तहत आजीविका चलाने घर से निकली महिलाओं का कब जनाधार बन गया. इन्हें भी पता नहीं चला, खुद को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ये महिलाएं समाज से इतना अधिक जुड़ गईं की जनता ने इन्हें ही अपना जनप्रतिनिधि चुन लिया.

    बिहान की सदस्य से जनपद सदस्य बन चुकी असिता कुजूर बताती हैं कि 2014 में समूह से जुड़ी, समूह के अध्यक्ष के रूप में काम की फिर मैं बैंक सखी बनी जिससे मैं गांव के घर घर जाकर लोगो की मदद करती हूं, लोगों का पैसा घर बैठे निकालकर देती हूं. इसको करते-करते लोगों से संपर्क हुआ और मैं दूसरी बार जनपद सदस्य चुनी गई. अगर बिहान योजना नही होती तो मैं कभी यहां खड़े होकर बोलने लायक नही बनती.

    मैं कृषि सखी का काम करती थी, इस काम से मैं घर से बाहर निकली और लोगों के संपर्क में आई, महिलाओं की मीटिंग करते करते उनसे जुड़ाव हो गया और क्षेत्र में लोग जानने लगे, लोगों ने नई चुनाव में खड़ा कर दिया और उनके ही सहयोग से आज मैं सरपंच हूं- मनीषा पैकरा,सरपंच

    सदस्य से बनीं जिला पंचायत अध्यक्ष : समूह की सदस्य से जिला पंचायत अध्यक्ष बन चुकी निरूपा सिंह के मुताबिक 2014 में मैं समूह में जुड़ी, मेरे को उस समय बिल्कुल भी जानकारी नही था, लेकिन गांव में मैं 12वीं पास थी तो मुझे समूह का सचिव बनाया दिया गया. शादी के पहले भी मैं चुनाव जीतकर सरपंच थी शादी हुई तो वहां भी मैं समूह से भी जुड़ी और दोबारा सरपंच बनी. इस बार भी मैं सरपंच ही बनना चाहती थी. लेकिन घर वालों ने जिद की और समझाया तो मैं इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष बन गई.

    जिला पंचायत सीईओ विनय अग्रवाल बताते हैं कि हमारे जिले की 439 ग्राम पंचायतों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं का वर्चस्व रहा है, बिहान की 13 के महिला सरपंच चुनी गई, 65 उप सरपंच बनी हैं. ये बिहान योजना से ही संभव हो सका है.
    बिहान योजना से जुड़कर गांव में बनाया संपर्क : सरगुजा जिले की 439 ग्राम पंचायतों में करीब 1.20 लाख महिलाएं स्व सहायता समूहों से जुड़ी हैं, जो ग्राम विकास की प्रक्रिया की अहम कड़ी बन चुकी हैं.

    एनआरएलएम के माध्यम से महिलाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और शासन की योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने की क्षमता का विकास किया गया. महिलाएं सशक्त बनी और आज नेतृत्व कर रही हैं. इन महिलाओं की सफलता के पीछे बिहान योजना का बड़ा योगदान हैं. क्योंकि इसी योजना से जुड़ने के बाद महिलाओं में इतना साहस आया और वो इतनी दक्ष बन सकी की चुनाव लड़ सकें और नेतृत्व कर सकें.

    Post Views: 1,655

    #diesel #petrol Big news community Covidrecovery PM Narendra modi नई दिल्ली रायपुर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleCM चंद्रबाबू ने पीएम मोदी से की मुलाकात, अमरावती कैपिटल वर्क्स को फिर से शुरू करने का दिया न्योता…
    Next Article पित्त की थैली में पथरी होने से ये परेशानियां होती हैं, एक्‍सपर्ट से विस्‍तार में जानें…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पद्मश्री जे. एस. नेल्सन का आंजनेय यूनिवर्सिटी में सम्मान, भरतनाट्यम् की शास्त्रीय गरिमा से सजी सांस्कृतिक संध्या…

    February 1, 2026

    आंजनेय विश्वविद्यालय में संगोष्ठी: नई शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में सिंधी भाषा का समावेश…

    January 29, 2026

    वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री 20 जनवरी को 2.42 करोड़ रूपए राशि के विभिन्न निर्माण कार्यों का करेंगे भूमिपूजन-लोकार्पण

    January 20, 2026

    प्रेस क्लब चुनाव के लिए इस दिन को होगा मतदान, 37 प्रत्याशी मैदान में…

    January 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • SBI की धांसू स्कीम ₹1,00,000 जमा करने पर मिलेगा ₹42,524 का फिक्स ब्याज, जानें पूरी डिटेल्स यहां से…
    • विधानसभा प्रश्नकाल में किसान योजनाओं और गौ संरक्षण पर गरमाई बहस…
    • प्रदेश के इन 4 जिलों में आज से लागू हुईं जमीन की नई गाइडलाइन दरें, जानें आपके जिले का हाल…
    • कॉफी और दही का फेस पैक देगा इंस्टेंट ग्लो, जानिए बनाने और लगाने का ये शानदार तरीका…
    • केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सभी आरोपों से बरी, कोर्ट ने कहा- CBI के पास कोई सबूत नहीं…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?