
लखनऊ:- बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला पिस्तौल की नोक चेन छीन ली. वहीं महिला ने भी बदमाश से भिड़ गई. दोनों के बीच हाथापाई भी हुई पर खुद को फंसा देख बदमाश चेन लेकर किसी तरह भाग निकले.
कृष्णानगर के मानसनगर इलाके में कारोबारी मनोज पंजाबी रहते हैं. उनके अनुसार, सुबह उनकी पत्नी प्रीति घर से कुछ दूरी पर स्कूटी से डेरी गई थीं. दही लेकर घर पहुंची और गेट खोलने लगीं. इस बीच बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे. हेलमेट पहने एक बदमाश ने प्रीति के गले से सोने की चेन छीन ली. प्रीति ने विरोध किया और बदमाश का हाथ पकड़ लिया. छीनाझपटी में चेन जमीन पर गिर गई. यह देख बदमाश ने असलहा निकालकर प्रीति पर तान दिया और जमीन से चेन उठा ली. प्रीति हिम्मत दिखाते हुए असलहाधारी बदमाश से भिड़ गईं. कुछ सेकंड दोनों के बीच हाथापाई भी हुई.