जितेश्वर साहू
मुंगेली, 1 मार्च। मुंगेली जिले के बरेला,ठकुरीकापा और सेमरचुआ में हो रहे अखंड नवधा रामायण में बिलासपुर लोकसभा सांसद अरुण साव पहुँचे । इस अवसर अपर उन्होंने आयोजन मंडल के साथ राम चरित मानस की पूजा अर्चना कर क्षेत्र के लिए सुख समृद्धि की प्रार्थना की।
क्षेत्र के विभिन्न गावों और पंचायतों में कोरोना के कारण लगाये गए प्रतिबंधों के हटने के बाद अखण्ड नवधा रामायण का आयोजन किया जा रहा है।बरेला, ठकुरीकापा और सेमरचुअ में अखंड नवधा रामायण चल रहा है।रविवार को बिलासपुर लोकसभा सांसद अरुण साव ने इन गांवों का दौरा किया और आयोजन में शामिल हुए।ठकुरीकापा में सांसद अरुण साव का स्वागत सरपंच लिकेश्वर सोनकर ने माला पहनाकर की।वहीं अन्य आयोजन स्थलों में भी आयोजन मंडली ने सांसद साव का स्वागत किया। सांसद साव ने आयोजन स्थल पर सभी पवित्र स्थलों और राम चरित मानस महापुराण की पूजा आरती की।इसके बाद साँसद साव ने इन अवसरों पर भगवान राम को हर किसी की प्रेरणा और ऊर्जा का स्रोत बताते हुए कहा कि भगवान राम हम सब के लिए आराध्य ही नही बल्कि हमारे जीवन का आधार हैं ।उनके चरित का गायन करने और इस तरह के आयोजन से न केवल आयोजको को वरण जहां जहां तक इसकी आवाज जाती है वहां वहां तक का वातावरण पवित्र होने के साथ साथ ऊर्जा से भर जाता है।फिर से गांव में संकट आये भी तो सरलता से टल जाते है।हमे उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आदर्श चरित्र का पालन कर समाज को चारित्रिक व्यक्तियों से समृद्ध करना चाहिए। इसी तरह तख़तपुर के पूर्व विधायक जगजीत सिंह मक्कड़ ने भी सभी गांवों में जाकर राम चरित रास का पान किया। इस अवसर पर जिला सदस्य दुर्गा साहू,जनपद अध्यक्ष रामफल साहू, जनपद उपाध्यक्ष पवन पाण्डेय,उमा साहू, बंटी जायसवाल,नरेश पटेल, गोपाल बिसेन उपस्थित थे ।