Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » फिल्म “रोबोट” के रोबोटिक कैरेक्टर “चिट्टी” की तरह काम करेगा बायो कंप्यूटर
    शीर्ष आलेख

    फिल्म “रोबोट” के रोबोटिक कैरेक्टर “चिट्टी” की तरह काम करेगा बायो कंप्यूटर

    By Tv 36 HindustanMarch 4, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सुपरस्टार रजनीकांत और ऐश्वर्या राय बच्चन मूवी ‘रोबोट’ तो आपको याद ही होगी। कैसे इस फिल्म में एक रोबोटिक कैरेक्टर ‘चिट्टी’ इंसानों की तरह सोचता है, इंसानों की तरह ही इमोशन रखता है। हॉलीवुड की फिल्मों में तो अक्सर ऐसा देखने को मिलता है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आने के बाद तो दुनिया में सबकुछ बदलने लगा।

    अब एक वैज्ञानिकों ने एक ऐसा कंप्यूटर बना लिया है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से भी कई कदम आगे है। आइए जानते हैं इस कंप्यूटर के बारें में..वैज्ञानिकों का कहना है कि उन्होंने ऑर्गेनॉयड इंटेलिजेंस की मदद से एक ऐसा कंप्‍यूटर बनाया है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को भी मात दे देगा।

    इस कंप्यूटर को मानव मस्तिष्क की कोशिकाओं से बनाया गया है और इसका नाम बायो कंप्‍यूटर रखा है। अमेरिका की जॉन हॉप्किंस यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने इसके बारें में बताते हुए कहा, ऑर्गेनॉयड इंटेलिजेंस बिल्कुल अलग और खास है। इसे चिप या दूसरी तरह से डिवाइस में यूज किया जाता है। ऑर्गेनॉयड इंटेलिजेंस लैब में तैयार ऑर्गन्‍स से जुड़ा है।

    साइंटिस्ट जिन टिश्यूज की हेल्प से लैब में ह्यूमन ब्रेन सेल्‍स बना रहे हैं, ऑर्गेनॉयड इंटेलिजेंस उनकी मदद से ही काम करेगा।बायो कंप्‍यूटर को डेवलप कर रहे साइंटिस्ट्स का दावा है कि यह कंप्यूटर बिल्कुल इंसानी दिमाग की तरह ही काम करेगा। मतलब अगर कोई फैसला लेना है तो बायोकंप्‍यूटर्स को किसी इंसान की दरकार नहीं होगी।

    इस रिसर्च टीम का हिस्सा जॉन हॉप्किंस यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर थॉमस हार्टंग ने बताया कि इसी तरह से तैयार प्रोग्राम की मदद से ऑर्गेनॉयड इंटेलिजेंस को इंप्‍लीमेंट किया जा रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ऑर्गेनॉयड इंटेलिजेंस में कितना अंतर है तो बता दें कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंसानी दिमाग के मुकाबले काफी तेजी से कैलकुलेशन कर सकता है। फैसला लेने के लिए इसे इंसानों की जरूरत पड़ती है।

    लेकिन ऑर्गेनॉयड इंटेलिजेंस (OI) एआई से काफी बेहतर बताया जा रहा है। वैज्ञानिकों की माने तो ओआई इंसानों की तरह ही सोच-समझकर किसी भी डिसीजन को ले सकता है। दावा है कि बायो कंप्‍यूटर एआई से लैस सिस्‍टम की तुलना में ज्यादा सटीक और लॉजिकल फैसले ले पाएगा।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleडोमेन नेम से बनाई ईमेल आईडी, CBI ने इन लोगो पर दर्ज की FIR
    Next Article महिला तहसीलदार को कार्यभार संभाले दो दिन भी नहीं हुए , लगे कई आरोप..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश के कई स्टेशनों से होकर गुजरेंगी, गुजरात, महाराष्ट्र और यूपी जाने वाली ये समर स्पेशल ट्रेन…

    April 3, 2026

    वरुथिनी एकादशी की विधिवत पूजा से 10 हजार वर्षों की तपस्या बराबर मिलेगा पुण्य, जानिए यहां से तिथि और शुभ मुहूर्त…

    April 3, 2026

    अब गैस सिलेंडर के साथ केरोसिन का भी सहारा, सरकार ने तैयार की ये नई गाइडलाइन…

    April 3, 2026

    बंगाल चुनाव में छत्तीसगढ़ के सीनियर नेता को BJP ने दी अहम जिम्मेदारी, अमित शाह के प्रवास पर संभालेंगे काम…

    April 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश के कई स्टेशनों से होकर गुजरेंगी, गुजरात, महाराष्ट्र और यूपी जाने वाली ये समर स्पेशल ट्रेन…
    • वरुथिनी एकादशी की विधिवत पूजा से 10 हजार वर्षों की तपस्या बराबर मिलेगा पुण्य, जानिए यहां से तिथि और शुभ मुहूर्त…
    • अब गैस सिलेंडर के साथ केरोसिन का भी सहारा, सरकार ने तैयार की ये नई गाइडलाइन…
    • बंगाल चुनाव में छत्तीसगढ़ के सीनियर नेता को BJP ने दी अहम जिम्मेदारी, अमित शाह के प्रवास पर संभालेंगे काम…
    • प्रदेश में और तेज होगा PNG का विस्तार, वार्ड-वाइज बनेगा एक्शन प्लान, घर-घर पहुंचेगी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?