Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बीरगांव निगम की स्वच्छता दीदियां कचरा विक्रय कर, कर रही आर्थिक स्थिति मजबूत…
    समाचार

    बीरगांव निगम की स्वच्छता दीदियां कचरा विक्रय कर, कर रही आर्थिक स्थिति मजबूत…

    By Tv 36 HindustanJanuary 19, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़:–नगर पालिक निगम बीरगांव में स्वच्छता दीदीयां अपने कार्य बहुत ही अच्छे से मेहनत लगन से कार्य निष्टा पूर्वक कर रही हैंl जिसके फल स्वरूप स्वच्छता दीदियां ठोस अपशिष्ट से पैसे कमा रही है, स्वच्छता दिदियों का यह सोच हैं कि अन्य किसी के लिए यह कचरा होगा। किंतु यह कचरा हमारे जीवन में सोने से कम नही हैं। क्योंकि यह हमारी आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मदद करता है। गौरतलब है कि बीरगांव निगम की स्वच्छता दीदियां सूखा कचरा को कबाड़ियों के माध्यम से विक्रय कर पैसे कमा रही है। विगत 1 साल से कचरा बेचकर 19 लाख 99 हजार 642 रुपए की अतिरिक्त नगद कमाई हुई है। साथ ही अभी और अनुमानित रुपए 1,50,000.00 आना शेष है । घर-घर कचरा कलेवशन से मिले सूखा कचरा से यह फायदा उन्हें मिला है।

    दरअसल, शहर के 40 वाडों में 08 एसएलआरएम सेंटर है। जिसमें करीब 187 स्वच्छता दीदियां काम कर रहीं है। हर दिन सुबह ये डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए निकल पड़ती हैं। इसके बाद पुट्ठा, प्लास्टिक से बने सामान, टीना-लोहा से बने सामग्री,प्लास्टिक बोतल, शीशी-बोतल, न्यूज पेपर यानी घरों से निकलने वाले कचरा लेती हैं। जिसे एसएलआरएम सेंटर लाया जाता है। एसआरएलएम केंद्र में सूखे कचरों को कबाड़ी को बेचती है। और गीले कचरे से खाद बनाने का काम किया जाता है।

    सूखे कचरे को तोड़कर बड़ी-बड़ी बोरियों में पैककर रख दिया जाता है। पुट्ठा को बेलिंग मशीन द्वारा बेल किया जाता है। इस सूखे कचरे को हर महीने स्वच्छता दीदी कबाड़ियों को बेचते हैं। एक एसएलआरएम सेंटर में 15000.00 से 80000.00 हजार रुपए तक का सूखा कचरा से हर माह आय होता है। यह पैसा समूह के खाते में आता है। जिसके बाद दीदियों द्वारा आपस में बांट लिया जाता है। इस प्रकार हर महीने 7200 .00 रु. मानदेय के अतिरिक्त 1500 .00 रु. से 2000 00 हर माह अतिरिक्त लाभ दीदियां अर्जित कर रहीं। जिससे उनके घर परिवार में आर्थिक रूप से बहुत ही ज्यादा मदद दे रही है एवं अपने घर चलाने में भी उन लोग सक्षम बन चुके हैं।

    प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जी एवं भारसाधक मंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में काम कर रहे स्वच्छता दीदियों के बेहतरी के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

    Post Views: 1,415

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकुंभ आस्था के साथ विज्ञान भी है इस एक्टर ने बताए कुंभ में स्नान के फायदे…
    Next Article क्या महिलाएं रुद्राक्ष धारण कर सकती हैं यहां मिलेगा आपके हर सवाल का जवाब…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पीएम और शाह के खिलाफ FIR सुप्रीम अदालत ने लगाई वकील की क्लास, पूछा- आपको वकालत का लाइसेंस…

    February 28, 2026

    ईरान-इजरायल वॉर से हिलेगा भारतीय बाजार, गोल्ड-सिल्वर समेत इन सेक्टर्स में दिखेगा भारी उछाल…

    February 28, 2026

    बर्ड फ्लू से बचने के लिए क्या अंडा और चिकन दोनों खाना छोड़ देना चाहिए जान लीजिए…

    February 28, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव के बीच इंडिगो का बड़ा फैसला, इतने मार्च 2026 तक उड़ानें रोकीं…

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पीएम और शाह के खिलाफ FIR सुप्रीम अदालत ने लगाई वकील की क्लास, पूछा- आपको वकालत का लाइसेंस…
    • ईरान-इजरायल वॉर से हिलेगा भारतीय बाजार, गोल्ड-सिल्वर समेत इन सेक्टर्स में दिखेगा भारी उछाल…
    • बर्ड फ्लू से बचने के लिए क्या अंडा और चिकन दोनों खाना छोड़ देना चाहिए जान लीजिए…
    • मिडिल ईस्ट तनाव के बीच इंडिगो का बड़ा फैसला, इतने मार्च 2026 तक उड़ानें रोकीं…
    • होली का उपहार : समर्थन मूल्य की अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान किसानों को दोहरी खुशी, सरकार ने निभाया हर वादा: मंत्री लखनलाल देवांगन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?